Chandra Grahan 2024: आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए भारत से दिखेगा या नहीं और सूतक काल के बारे में 

Lunar Eclipse 2024: इस साल कुल 2 चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं. ऐसे में पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा, कैसा होगा, कितने बजे लगेगा और कहां से दिखेगा आप भी जान लीजिए. 

Advertisement
Read Time: 2 mins
F

Chandra Grahan Date: ग्रहण लगना एक खगोलीय घटना है जो साल में 3 से 4 बार होती है. इस साल 4 ग्रहण लगने वाले हैं जिनमें से 2 चंद्र ग्रहण होंगे और अन्य सूर्य ग्रहण. चंद्र ग्रहण की बात करें तो चंद्र ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में होता है और चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीध में आ जाते हैं. इस स्थिति में चंद्र ग्रहण लगता है. इस साल का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण होने वाला है. पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा और किस तरह का होगा जैसी जरूरी बातें जानें यहां. 

शुक्रवार के दिन इस तरह करेंगे पूजा तो मान्यतानुसार प्रसन्न हो जाएंगी मां लक्ष्मी, घर में होगा सुख-समृद्धि का आगमन 

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण | First Lunar Eclipse Of Year 2024 

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, सोमवार रात के समय लगेगा. इस चंद्र ग्रहण का समय भारतीय समय के अनुसार, सुबह 10:24 से दोपहर 3:01 बजे तक है. इस चंद्र ग्रहण की अवधि 4 घंटे और 36 मिनट होगी. 

किस तरह का होगा चंद्र ग्रहण 

यह चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse) होने वाला है. उपछाया चंद्र ग्रहण उस चंद्र ग्रहण को कहते हैं जब चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया यानी पेनुम्ब्रा में आ जाता है. इससे उपछाया चंद्र ग्रहण लगता है. 

भारत से दिखेगा या नहीं 

इस चंद्र ग्रहण को भारत (India) से नहीं देखा जा सकेगा. इस ग्रहण को यूरोप के ज्यादातर हिस्से से देखा जा सकेगा, नॉर्थ/ईस्ट एशिया, ऑस्ट्रेलिया के अधिकतम हिस्से, अफ्रीका के अधिकतर हिस्से, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका से देखा जा सकेगा. 

सूतक काल लगेगा या नहीं 

धार्मिक मान्यतानुसार ग्रहण लगने के समय को अशुभ समय मानते हैं जिस चलते ग्रहण के दौरान बहुत से काम नहीं किए जाते हैं. इस समयावधि को ही सूतक काल (Sutak Kaal) कहा जाता है. साल का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लगने वाला है. लेकिन, यह चंद्र ग्रहण भारत से नहीं देखा जा सकेगा इसीलिए इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा. 

Advertisement

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Jammu Kashmir Elections: Trade और Grenade का क्या मेल? | NDTV Ground Report