Chandra Grahan 2021: लगने वाला है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए कब, कहां और कैसे देख सकेंगे

Lunar Eclipse 2021: आज 26 मई को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है. यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, क्योंकि चंद्रमा पृथ्वी की अंधेरी छाया से होकर गुजरेगा.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
Chandra Grahan 2021: कल लगने वाला है साल का पहला चंद्र ग्रहण.
नई दिल्ली:

Lunar Eclipse 2021: आज 26 मई को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है. यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, क्योंकि चंद्रमा पृथ्वी की अंधेरी छाया से होकर गुजरेगा. लेकिन भारत में यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण के रूप में ही दिखाई देगा. चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा के लाल और नारंगी रंग के कारण पूर्ण चंद्र ग्रहण को ब्लड मून कहा जाता है. ब्लड मून तब दिखाई देता है, जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में छुप जाता है और आकाश में लाल रंग की रोशनी नज़र आती है.

साल के पहले चंद्र ग्रहण के बारे में कुछ अहम बातें

- 26 मई को पूर्ण चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होगा.

- चंद्रमा आकाश में सामान्य से बड़ा दिखाई दे सकता है और लाल रंग का नजर आ सकता है.

- ऑस्ट्रेलिया, पश्चिमी अमेरिका के कुछ हिस्सों, पश्चिमी दक्षिण अमेरिका या दक्षिण-पूर्व एशिया में लोग सुपर ब्लड मून देख सकेंगे.

किस समय लगेगा चंद्र ग्रहण?
भारतीय समय के अनुसार,आज लगने वाला चंद्र ग्रहण दोपहर 2:17 मिनट पर शुरू होगा और शाम  7:19 बजे तक खत्म होगा. 

कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?
चंद्र ग्रहण 2021 उत्तरी/दक्षिण अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक, हिंद महासागर , अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में देखा जा सकेगा. 

Advertisement

क्या भारत में भी दिखेगा चंद्र ग्रहण?
26 मई यानी आज दिखने वाला चंद्र ग्रहण एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा, जिसके चलते हो सकता है कि आप भारत में इसे ठीस से देख न पाएं. लेकिन अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो बता दें कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ग्रहण के वीडियो और फोटो साझा करती है. इसके अलावा भी कुछ वेबसाइट ग्रहण का लाइव स्ट्रीमिंग करती हैं, जिसकी मदद से आप इस घटना को देख सकते हैं. वहीं, ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों के लोग आंशिक चंद्र ग्रहण का आखिरी हिस्सा देख सकेंगे.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Jammu Bus Accident: Katra से जम्मू जा रही बस खाई में गिरी, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
Topics mentioned in this article