Chaitra Navratri: इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च से हो रही है, जिसका समापन 6 अप्रैल को होगा. नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों को समर्पित होते हैं. 30 मार्च का दिन रविवार है यानी इस बार नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं, इसलिए माता हाथी पर सवार होकर आएंगी. शास्त्रों में देवी की हाथी की पालकी को बहुत शुभ माना गया है. इसके साथ ही नवरात्रि पर अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है, जिससे भी ये 9 दिन और शुभ हो जाते हैं और खासकर कुछ राशियों के लिए बेहद लाभदायक रहने वाले हैं. आइए जानते हैं ये राशि कौन सी हैं.
नवरात्रि में इन राशि के जातकों पर बरसेगी मां दुर्गा कि कृपा
कर्क राशि (Cancer)ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि के 9 दिन कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ हो सकते हैं. इस दौरान आप अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में कई बड़े बदलाव देख सकते हैं. मां दुर्गा की कृपा से आपके प्रयासों में सफलता मिल सकती है, पुराने अटके काम बन सकते हैं, करियर में जबरदस्त तरक्की मिल सकती है, साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
भारत में हैं कई खास मंदिर, जहां दर्शन करने से दूर हो जाती है पैसों की तंगी
कन्या राशि (Virgo)कन्या राशि के जातकों के लिए यह नवरात्रि बहुत शुभ समय लेकर आएगी. खासकर करियर और शिक्षा से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. मां दुर्गा की कृपा से आपके पुराने नुकसान की भरपाई होने के आसार हैं और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. इस दौरान परिवार और मित्रों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और सामाजिक स्थिति में भी सुधार होगा.
तुला राशि (Libra)तुला राशि के जातकों के लिए भी यह नवरात्रि के दिन शुभ रहने वाले हैं. नौकरी और व्यापार में उन्नति होने की संभावना है. घर-परिवार में कोई शुभ या मांगलिक कार्य संपन्न होगा. मां दुर्गा की कृपा से प्रगति और समृद्धि का अनुभव करेंगे.
मकर राशि (Capricorn)इन सब से अलग मकर राशि के जातकों के लिए भी चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से लाभकारी रहने वाली है. इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपके द्वारा लिए गए फैसले फायदेमंद साबित होंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को मान्यता मिलेगी, नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने से विशेष फल मिलेने के योग हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं