
Navratri 2025 : साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जिसमें से 2 प्रकट नवरात्रि यानी चैत्र और शारदीय और बाकी 2 गुप्त नवरात्रि होती हैं. ऐसे में साल 2025 की पहली चैत्र नवरात्रि 30 मार्च प्रतिपदा तिथि से शुरु हो जाएगी. आपको बता दें कि नवरात्रि के पहले दिन घट या कलश स्थापना करने का विशेष महत्व होता है. कलश स्थापना के बाद ही मां दुर्गा के पहले स्वरूप देवी शैलपुत्री (Shailputri) की पूजा की जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं कलश स्थापना मुहूर्त (Chaitra navratri Kalash sthapna muhurat 2025) और इससे जुड़े कुछ जरूरी नियम..
Holi 2205 : कहां गाई जाती है 'फाग' और इन रसीले गीतों में होता है किनका वर्णन
चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त 2025 - Chaitra Navratri Kalash Sthapana Muhurta 2025
- 30 मार्च 2025 को सुबह 06:13 मिनट से सुबह 10:22 मिनट तक है.
- वहीं, घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 मिनट से 12:50 मिनट तक है.
घट स्थापना के नियम - Kalash Sthapna Niyam
- मान्यताओं के अनुसार, कलश स्थापना शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ करना चाहिए. इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और भक्तों को आरोग्य होने का वरदान भी प्राप्त होता है.
- कलश स्थापना वाले स्थान को अच्छे से साफ करने के बाद अष्टदल बनाएं. इसके अलावा घटस्थापना के लिए हमेशा सोना, चांदी, तांबे या फिर मिट्टी से बने कलश का इस्तेमाल करना चाहिए.
- वहीं, कलश स्थापित करने के लिए उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा बहुत शुभ मानी जाती है.
- इसके बाद आप कलश पर स्वास्तिक चिन्ह बनाएं, मौली लपेटे और आम के पत्ते रखकर नारियल रखें. फिर आप एक पात्र में मिट्टी डालकर उसमें 7 तरह के अनाज बोएं.
- आप कलश में लौंग, हल्दी, अक्षत, सिक्का, इलायची, पान और फूल डालिए.
- अंत में आप दीपक जलाएं और मां दुर्गा की पूजा अर्चना शुरु करें.
नवदुर्गा के नौ रूपों के मंत्र - Mantras of the Nav Durga
- शैलपुत्री - ह्रीं शिवायै नम:
- ब्रह्मचारिणी - ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:
- चंद्रघंटा - ऐं श्रीं शक्तयै नम:
- कूष्मांडा - ऐं ह्री देव्यै नम:
- स्कंदमाता - ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:
- कात्यायनी - क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नम:
- कालरात्रि - क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम:
- महागौरी - श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:
- सिद्धिदात्री - ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं