Chaitra Maas 2026: होली के साथ आज से शुरू हुआ चैत्र महीना, जान लीजिए इस माह के सभी प्रमुख व्रत-त्योहार की लिस्ट

Chaitra Maas 2026 Festivals: आज यनी 4 मार्च होली के शुभ पर्व के साथ चैत्र मास 2026 की शुरुआत हो गई है. पूरे देश में जहां रंगों का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, वहीं आज से हिन्दू पंचांग का पहला महीना 'चैत्र' भी आरंभ हो गया है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं चैत्र मास 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट...

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
चैत्र मास 2026 व्रत-त्योहार लिस्ट
AI

Chaitra Month 2026 Vrat Tyohar: आज यनी 4 मार्च होली के शुभ पर्व के साथ चैत्र मास 2026 की शुरुआत हो गई है. पूरे देश में जहां रंगों का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, वहीं आज से हिन्दू पंचांग का पहला महीना 'चैत्र' भी आरंभ हो गया है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा ने चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी, इसी कारण यह तिथि अत्यंत शुभ और पवित्र मानी जाती है. चैत्र मास में कई महत्वपूर्ण व्रत‑त्योहार पड़ते हैं, जिन्हें लेकर भक्तों में काफी उत्साह रहता है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इस महीने में कौन‑कौन से प्रमुख पर्व और व्रत मनाए जाएंगे. इसी कड़ी में आइए जानते हैं चैत्र मास 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट...

यह भी पढ़ें: Rang Panchami 2026: कब मनाई जाएगी रंग पंचमी? जान लीजिए सही डेट और महत्व

चैत्र मास 2026 व्रत त्योहार

4 मार्च 2026- चैत्र माह आरंभ
6 मार्च 2026- संकष्टी चतुर्थी
8 मार्च 2026- रंग पंचमी
11 मार्च 2026- शीतला अष्टमी
15 मार्च 2026- पापमोचिनी एकादशी व्रत
16 मार्च 2026- प्रदोष व्रत
17 मार्च 2026- मासिक शिवरात्रि
18 मार्च 2026- चैत्र अमावस्या
19 मार्च 2026- चैत्र नवरात्रि प्रारंभ, गुड़ी पाड़वा, उगादी, हिंदू नववर्ष आरंभ
21 मार्च 2026- गणगौर पूजा
24 मार्च 2026- चैती छठ, यमुना छठ
26 मार्च 2026- राम नवमी
27 मार्च 2026- चैत्र नवरात्रि व्रत पारण
27 मार्च 2026- नवरात्रि पारण
29 मार्च 2026-  कामदा एकादशी
31 मार्च 2026- महावीर जयंती
2 अप्रैल 2026- हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा

चैत्र महीने में क्या करें?

  • चैत्र महीने में रोज सुबह उठकर सूर्यदेव को जल अर्पित करें.
  • इस महीने में पंखा, घड़ा, सूती वस्त्र समेत अन्य चीजों का दान करना बेहद फलदायी माना जाता है.
  • चैत्र के महीने में दुर्गा सप्तशती का पाठ या देवी उपासना करना शुभ होता है. 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Iran Attacks Israel | Jerusalem में फिर ईरान ने किये रॉकेट हमले, सायरन बजते ही बंकर में छिपे लोग
Topics mentioned in this article