Chaitra Amavasya 2026: भूतड़ी अमावस्या पर क्या करें और किन कामों से बना लें दूरी, जान लें वरना होगा नुकसान

Significance of Bhutadi Amavasya : 18 मार्च 2026 को पड़ने वाली भूतड़ी अमावस्या पितरों को याद करने और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का खास दिन मानी जाती है. इस दिन कुछ खास काम करना शुभ माना जाता है जबकि कुछ गलतियों से बचने की सलाह दी जाती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भूतड़ी अमावस्‍या पर यह कार्य अवश्‍य करें.

Chaitra Amavasya dos and don'ts : हिंदू कैलेंडर में अमावस्या का दिन हमेशा से खास माना गया है, लेकिन चैत्र महीने की अमावस्या का महत्व थोड़ा अलग और खास होता है. साल 2026 में ये तिथि 18 मार्च को पड़ रही है और कई जगह इसे भूतड़ी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि इस दिन पूर्वजों यानी पितरों को याद करने से उनका आशीर्वाद मिलता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. लोग इस दिन पूजा, तर्पण और दान जैसे काम करते हैं ताकि परिवार में सुख-शांति बनी रहे. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में खुशहाली बनी रहे और पितरों की कृपा मिले, तो इस दिन कुछ जरूरी नियमों का पालन करना बहुत अहम माना जाता है.

Meen Sankranti 2026: मीन संक्रांति पर भक्‍त करें यह कार्य, सूर्य देवता का म‍िलेगा आशीर्वाद

अमावस्या के दिन क्या जरूर करें

  • इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना शुभ माना जाता है. अगर संभव हो तो किसी पवित्र नदी में स्नान करें, लेकिन अगर बाहर जाना संभव न हो तो घर के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान किया जा सकता है.
  • भूतड़ी अमावस्या के दिन पितरों के लिए तर्पण करना बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे पितृ दोष कम होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है.
  • दान का भी इस दिन खास महत्व बताया गया है. जरूरतमंद लोगों को काला तिल, गुड़ या गर्म कपड़े दान करना बहुत पुण्य का काम माना जाता है.
  • शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की परेशानियां कम होती हैं.

भूतड़ी अमावस्या पर क्या नहीं करना चाहिए

  1. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ये रात थोड़ी भारी मानी जाती है. इसलिए कोशिश करें कि देर रात अकेले सुनसान जगह, चौराहे या खंडहर जैसी जगहों पर न जाएं.
  2. इस दिन खानपान पर भी ध्यान देना जरूरी माना जाता है. मांस, शराब या लहसुन-प्याज जैसे तामसिक भोजन से दूरी रखना बेहतर माना जाता है.
  3. अमावस्या के दिन बाल या नाखून काटना शुभ नहीं माना जाता. मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां और सेहत से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं.
  4. इस दिन घर में झगड़ा या ऊंची आवाज में बात करने से बचना चाहिए. शांत माहौल और मीठी वाणी सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करती है.
  5. साथ ही घर में कहीं भी अंधेरा न रहने दें. मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाना सौभाग्य और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Bengal Election 2026 Dates: पश्चिम बंगाल में 23 और 29 को वोटिंग,4 मई को आएंगे चुनाव नतीजे | Breaking