Budh Gochar 2026: 11 अप्रैल को बुध करेंगे राशि परिवर्तन, मेष समेत इन 3 राशियों को होगा तगड़ा लाभ, दूर होगी आर्थिक तंगी!

Mercury Transit 2026 Effect: ज्योतिष गणना के अनुसार 11 अप्रैल को ग्रहों के राजकुमार यानी बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं, जिससे कई राशियों के जीवन में बदलाव आ सकते हैं. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बुध गोचर 2026
AI

Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह निश्चित काल के बाद अपनी राशि परिवर्तन करते हैं. इस परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है. किसी के लिए यह प्रभाव शुभ होता है, तो कुछ को अशुभ परिणाम झेलने पड़ते हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार 11 अप्रैल को ग्रहों के राजकुमार यानी बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं, जिससे कई राशियों के जीवन में बदलाव आ सकते हैं. साथ ही बुध ग्रह के मीन राशि में गोचर से चतुर्ग्रही योग के साथ-साथ बुधादित्य योग का भी निर्माण होगा. ऐसे में बुध का राशि परिवर्तन मेष समेत 3 राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. आइए जानते हैं इन 3 राशियों के बारे में...

यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया के दिन नमक क्यों खरीदना चाहिए? ज्योतिषाचार्य से जानें

1. मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम लेकर आएगा. अगर आप बिजनेस करते हैं, तो आपको मुनाफा हो सकता है. साथ ही कोई बड़ी डील भी आपको मिल सकती है. इसके अलावा अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, तो 11 अप्रैल से आपका आर्थिक रूप से बेहतर हो सकते हैं. हालांकि आपको अपने खर्चों को कम करना पड़ेगा.

2. वृषभ राशि

बुध का मीन राशि में गोचर वृषभ राशि के लोगों के लिए भी शुभ माना जा रहा है. अगर आपका कोई काम बीते समय से रुका हुआ है या पहले बिगड़ गया था तो आपको अब अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. साथ ही दोस्तों और परिवार को पूरा सपोर्ट मिलेगा. आर्थिक स्थिति भी पहले के मुताबिक बेहतर होने की उम्मीद है. आपके आय के नए सोर्स बन सकते हैं. कार्यक्षेत्र में भी तरक्की हो सकती है.

3. धनु राशि

बुध का राशि परिवर्तन धनु राशि के लोगों के लिए बेहद फलदायी हो सकता है. इस दौरान आप किसी संपत्ति या फिर गाड़ी के मालिक बन सकते हैं. इसके अलावा अगर बीते समय से आपका कोई कोर्ट-कचहरी का मामला चल रहा है, तो वो खत्म हो सकता है. पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे. जिन लोगों की शादी नहीं हुई है, उनके लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं.

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Liquor Policy Case में खुद जिरह करने पहुंचे थे Arvind Kejriwal, HC ने अगले सोमवार तक बढ़ाई सुनवाई
Topics mentioned in this article