Buddha Purnima 2026: आज है बुद्ध पूर्णिमा 2026! जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धन-समृद्धि के खास उपाय

Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा 2026 इस साल 1 मई को मनाई जा रही है. इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण हुआ था. जानिए इस पवित्र दिन का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और ऐसे खास उपाय.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बुद्ध पूर्णिमा पर करें ये 5 काम, बदल सकती है किस्मत! जानें सही पूजा विधि

Buddha Purnima 2026: वैशाख महीने की पूर्णिमा का दिन बेहद खास और पवित्र माना जाता है. इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण हुआ था. इसलिए इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा या बुद्ध जयंती के रूप में बड़े श्रद्धा भाव से मनाया जाता है. इस साल यह पर्व 1 मई 2026 को मनाया जा रहा है. आइए जानते हैं इस दिन का महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि.

बुद्ध पूर्णिमा 2026 इस साल 1 मई को मनाई जा रही है. हिंदू और बौद्ध धर्म दोनों में इस दिन का विशेष महत्व है. मान्यता है कि गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण इसी दिन हुआ था. हिंदू धर्म के अनुसार, भगवान विष्णु ने इसी दिन बुद्ध के रूप में अपना नौवां अवतार लिया था.

शुभ मुहूर्त और तिथि

पूर्णिमा तिथि 30 अप्रैल 2026 को रात 9:13 बजे से शुरू होकर 1 मई 2026 को रात 10:53 बजे तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार यह पर्व 1 मई को मनाया जाएगा. इस दिन रवि योग का भी शुभ संयोग बन रहा है, जो पूजा-पाठ और दान-पुण्य के लिए बेहद फलदायी माना जाता है.

बुद्ध पूर्णिमा का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह दिन आत्मिक शांति, ज्ञान और मोक्ष का प्रतीक है. इस दिन लोग भगवान बुद्ध के उपदेशों का पालन करते हैं और सत्य, अहिंसा व करुणा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं. इसके साथ ही इस दिन सत्यनारायण कथा, चंद्रमा को अर्घ्य और माता लक्ष्मी की पूजा करने का भी विशेष महत्व है.

Advertisement

पूजा विधि 

- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, संभव हो तो गंगाजल का प्रयोग करें
- घर या मंदिर में भगवान बुद्ध और भगवान विष्णु की पूजा करें
- दीप जलाएं और मंत्रों का जाप करें
- सत्यनारायण व्रत और कथा करें
- रात में चंद्रमा को अर्घ्य दें

इस दिन क्या करें?

- भगवद गीता का पाठ करें, इसे बेहद पुण्यदायी माना गया है
- विष्णु सहस्रनाम का जाप करें
- दूध और जल से भगवान विष्णु का अभिषेक करें
- जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े और दान दें
- धार्मिक स्थलों जैसे बोध गया की यात्रा भी विशेष फलदायी मानी जाती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें: Buddha Purnima 2026: क्यों नहीं समझ पाते लोग अपनी असली कीमत, गौतम बुद्ध की इस कहानी में छिपा है जवाब

May Vrat aur Tyohar List: मई महीने में पड़ेंगे कई बड़े व्रत और त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

Vaishakh Purnima 2026: आज है पूर्णिमा व्रत, जानिए पूजा विधि, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Elections 2026: बंगाल पर क्या कहता है सट्टा बाजार? |Exit Poll Results 2026