Bhado Amavasya: आज है भाद्रपद माह की अमावस्या, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त जानिए यहां 

Bhado Amavasya 2023: हर महीने अमावस्या तिथि पड़ती है. अमावस्या पर पितरों का तर्पण किया जाता है और पितृदोष दूर करने के लिए भी पूजा की जाती है. 

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
Amavasya Snan Daan Muhurt: अमावस्या पर स्नान-दान का है विशेष महत्व. 

Amavasya 2023: पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को भादो अमावस्या (Bhado Amavasya) कहते हैं. इस अमावस्या को कुशोत्पतिनी अमावस्या, कुशग्रहणी अमावस्या और पिठोरी अमावस्या जैसे नामों से भी जाना जाता है. आज 14 सितंबर, गुरुवार के दिन सुबह 4 बजकर 48 मिनट से अमावस्या तिथि आरंभ हो रही है और अगले दिन सुबह तक रहने वाली है. उदया तिथि के अनुसार आज ही अमावस्या मनाई जाएगी. मान्यतानुसार अमावस्या पर पितरों का तर्पण किया जाता है और पितृदोष (Pitra Dosh) दूर करने के लिए पूजा-अर्चना होती है. परिवार के सदस्य अपने पितरों की शांति के लिए अमावस्या स्नान और दान करते हैं. 

अमावस्या पर स्नान दान का शुभ मुहूर्त | Amavasya Snan Daan Shubh Muhurt 

भादो अमावस्या आज मनाई जा रही है. शास्त्रों के अनुसार अमावसस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करना, पिंडदान करना और तर्पण करना बेहद शुभ माना जाता है. इससे पितृदोष से मुक्ति मिलती है और घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है. इस अमावस्या पर स्नान दान (Snan-daan) के कई शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं. सुबह ब्रह्म मुहूर्त से गोधूलि मुहूर्त तक में स्नान-दान किया जा सकता है. 

आज ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:32 से 05:19 बजे तक है. अगला मुहूर्त सुबह 04:56 से 05:19 बजे तक है, अभिजित मुहूर्त आज सुबह 11:52 से 12:41 बजे तक है और गोधूलि मुहूर्त शाम 06:28 से 06:51 तक है. 

अमावस्या के अवसर पर सुबह सूर्योदय के बाद स्नान किया जाता है और सूर्य को अर्घ्य देते हैं. अमावस्या के मौके पर पितरों का तिल, कुश और फूल से तर्पण किया जाता है. इस दिन कुश को एकत्र करके भी रखा जाता है. 

Advertisement

अमावस्या की तिथि को लेकर बहुत से लोगों में उलझन की स्थिति देखी जा रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस साल 14 और 15 सितंबर, दोनों ही दिन सुबह के समय अमावस्या का स्नान करना बेहद शुभ हो सकता है. 

Advertisement

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Budget 2025 पर विपक्ष की आलोचना पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बरसे: 'विपक्ष सिर्फ एक ही बात...'
Topics mentioned in this article