​कान्हा की बांसुरी से दूर होंगे घर और दुकान से जुड़े बड़े वास्तु दोष, जानें कैसे? 

Bansuri ke vastu upay: वास्तु शास्त्र में बांस से बनी बांसुरी के कई ऐसे सरल और प्रभावी उपाय बताये गये हैं, जिन्हें करते ही व्यक्ति के जीवन में चमत्कारिक बदलाव आता है. कान्हा की बांसुरी से जुड़े ऐसे ही अचूक वास्तु उपायों को जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बांसुरी से दूर होगा घर का वास्तु दोष, जानें कैसे?

Flute Vastu Tips: सनातन परंपरा में बांस हो या फिर बांसुरी दोनों को पवित्र और पूजनीय माना गया है। मान्यता है कि इसके शुभ प्रभाव से तमाम तरह के दोष दूर पलक झपकते दूर हो जाते हैं। जिस बांसुरी को भगवान श्री कृष्ण कभी भी अपने से दूर नहीं किया करते थे, उसे लेकर धर्म शास्त्र और वास्तु शास्त्र दोनों में कई ऐसे उपाय बताये गये हैं, जिन्हें करने पर सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए बांसुरी से जुड़े सरल और प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं, जिसे करते ही व्यक्ति के कष्ट दूर और कामनाएं पूरी होती हैं। 

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके बच्चे में एकाग्रता की कमी और वह पढ़ाई पर ठीक से फोकस नहीं करता है तो इस समस्या से बचने के लिए उसके पढ़ने वाले स्थान पर बांस से बनी हुई बांसुरी रखें। बांसुरी के सकारात्मक प्रभाव से उसका मन इधर-उधर भटकना बंद हो जाएगा और वह एकाग्र मन से पढ़ाई कर सकेगा। 
  • मान्यता है कि यदि आपके जीवनसाथी से विचारों में मतभेद बना रहता है और तालमेल में कमी रहती है तो अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए अपने बेडरूम में राधा रानी के साथ भगवान श्री कृष्ण की बंशी बजाते हुए तस्वीर लगाएं। मान्यता है कि इसके सकारात्मक प्रभाव से वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ती है। 
  • वास्तु शास्त्र में बीम के नीचे बैठना को बड़ा दोष माना गया है। यदि किसी मजबूरी के चलते आपको बीम के नीचे बैठना पड़ जाए तो उसके दोष से बचने के लिए आपको दो बांसुरी लाल रंग के फीते या कपड़े से बांधकर वहां पर टांग देनी चाहिए। मान्यता है कि बांसुरी के शुभ प्रभाव से वास्तु दोष से बचाव हो जाएगा। 

सूर्य के सिंह राशि में गोचर करते ही 6 राशियों के शुरु हुए अच्छे दिन, जानें अपनी किस्मत का भी हाल

  • बांस से बनी बांसुरी न सिर्फ तमाम तरह के दोष को बल्कि आपके जीवन की आर्थिक तंगी को दूर करने में भी मददगार साबित हो सकती है। मान्यता है कि यदि बहुत मेहनत करने पर भी आपको पैसों की किल्लत बनी रहती है तो एक छोटी सी चांदी की बांसुरी श्रीकृष्ण भगवान को चढ़ाकर अपने धन स्थान पर रखना चाहिए। मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। 
  • यदि भगवान श्री कृष्ण पर अपनी आस्था रखते हैं और उनकी कृपा को पाने के लिए विशेष रूप से उन्हें बांस से बनी बांसुरी अर्पित करनी चाहिए। मान्यता है​ मुरलीधर को उनकी प्रिय बांसुरी चढ़ाने से शीघ्र ही जीवन में अच्छे दिन आते हैं और हर समय कान्हा की कृपा बरसती रहती है। कृष्ण की कृपा से व्यक्ति को तन, मन और धन से मजबूती मिलती है। 
  • यदि आपको लगता है कि आपके दुकान को किसी की नजर लग गई है और तमाम उपायों के बाद भी आपका व्यवसाय नहीं चल रहा है तो व्यवसाय स्थल से जुड़े वास्तु दोष को दूर करने के लिए मुख्य द्वार पर बांसुरी टांग दें। बांसुरी को कुछ इस प्रकार से टांगे कि आने-जाने वालों की उस पर जरूर नजर पड़े। बांसुरी के सकारात्मक प्रभाव से आपके व्यवसाय में गति आएगी और धन लाभ होगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Russia-Ukraine War: Donald Trump और Zelenskyy को मुलाकात से निकलेगा रास्ता? | News Headquarter