Bada Mangal 2026: तीसरे बड़े मंगल पर आज इन चीजों का करें दान, ज्योतिषाचार्य ने बताया हनुमान जी की कृपा से दूर होंगे संकट और आर्थिक परेशानियां

Bada Mangal: आज ज्येष्ठ महीने का तीसरा बड़ा मंगल है. ऐसे में आइए जानते हैं आज हनुमान जी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, किस विधि से पूजा करें और मंगल के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हनुमान जी को प्रसन्न करने के आसान उपाय

Bada Mangal: ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को सनातन धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है. इस महीने में पड़ने वाले सभी मंगलवार को 'बड़ा मंगल' या 'बुढ़वा मंगल' कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ महीने में ही हनुमान जी की प्रभु श्रीराम से पहली भेंट हुई थी, साथ ही ज्येष्ठ माह के मंगलवार को ही अंजनी पुत्र हनुमान जी को अमरता का वरदान मिला था. यही वजह है कि ज्येष्ठ के मंगलवारों पर बजरंगबली की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. आज ज्येष्ठ मास का तीसरा बड़ा मंगल है और इस दिन भक्त पूरे श्रद्धा भाव से हनुमान जी की आराधना कर रहे हैं.

माना जाता है कि बड़े मंगल के दिन सच्चे मन से पूजा, दान और सेवा करने से जीवन के दुख-दर्द दूर होते हैं और हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है. ऐसे में आइए जानते हैं आज बड़े मंगल पर पूजा का शुभ समय क्या रहेगा, साथ ही जानेंगे हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए आज किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है. 

पूजा का शुभ समय

आज हनुमान पूजा के लिए कई शुभ योग बन रहे हैं. सुबह 5:30 बजे से 9 बजे तक पूजा करना उत्तम रहेगा. वहीं, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:50 बजे से 12:45 बजे तक रहेगा. शाम को सूर्यास्त के बाद 6:45 बजे से 8:30 बजे तक हनुमान चालीसा और आरती करना बेहद फलदायी माना गया है.

बड़े मंगल पर हनुमान जी की पूजा कैसे करें?

  • बड़े मंगल के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनें. 
  • आज के दिन लाल या नारंगी रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है. 
  • इसके बाद व्रत और पूजा का संकल्प लें. 
  • हनुमान जी के सामने चौमुखी आटे का दीपक जलाएं. 
  • भगवान को बूंदी, लड्डू, गुड़-चना, केला या नारियल का भोग लगाएं. 
  • फिर हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या हनुमान अष्टक का पाठ करें और हनुमान जी की आरती गाएं. 
  • शाम को इसी विधि से फिर पूजा और आरती करें और भक्तों में प्रसाद बाटें.
मंगल के दिन क्या दान करें?

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित बताते हैं, बड़े मंगल पर लाल मसूर की दाल, लाल कपड़े, लाल चंदन और लाल रंग के फल दान करना शुभ माना जाता है. माना जाता है कि इससे मंगल दोष शांत होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.

Advertisement

इसके अलावा चना और गुड़ का दान बहुत लाभकारी माना गया है. कर्ज और आर्थिक परेशानियों से राहत पाने के लिए बंदरों को चना-गुड़ खिलाना शुभ बताया गया है. आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए गेहूं के दलिये का दान भी किया जा सकता है.

हनुमान जी को प्रसन्न करने के आसान उपाय

ज्योतिषाचार्य कहते हैं, अगर आप बजरंगबली की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो उन्हें बूंदी या बेसन से बनी मिठाई का भोग जरूर लगाएं. जरूरतमंद लोगों को पानी, शरबत और भोजन कराना भी बहुत पुण्यदायी माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि बड़े मंगल पर सेवा और दान करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सभी संकट दूर करते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Twisha Death Case: ट्विशा के मां-बाप पर जज सास ने लगाए चौंकाने वाले आरोप
Topics mentioned in this article