Hanuman Ji Ki Aarti | हनुमान जी की आरती

Bada Mangal 2026: बड़े मंगल पर हनुमान जी की पूजा के बाद आप यहां से आरती पढ़कर गा सकते हैं-

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
यहां से पढ़ें हनुमान जी की आरती-

Hanuman Ji Ki Aarti: आज 5 मई 2026 को ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल है, जो भगवान हनुमान की भक्ति के लिए बेहद शुभ और खास माना जाता है. हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन वैसे ही बजरंगबली को समर्पित होता है, लेकिन ज्येष्ठ महीने के मंगलवार का महत्व और भी बढ़ जाता है. इस दिन भक्त पूरे श्रद्धा भाव से हनुमान जी की पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं और उनके चरणों में अपनी मनोकामनाएं अर्पित करते हैं.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बड़ा मंगल केवल पूजा का दिन नहीं बल्कि भक्ति, सेवा और आस्था को प्रकट करने का विशेष अवसर होता है. इस दिन मंदिरों में खास रौनक देखने को मिलती है, वहीं कई लोग घर पर ही विधि-विधान से पूजा करते हैं. हालांकि,  पूजा तब तक पूर्ण नहीं मानी जाती, जब तक भगवान की आरती न गाई जाए. ऐसे में अगर आप भी आज के बड़े मंगल पर पूजा कर रहे हैं, तो पूजा के बाद हनुमान जी की आरती अवश्य करें. आप यहां से आसानी से आरती पढ़कर गा सकते हैं- 

यहां से पढ़ें हनुमान जी की आरती

आरती कीजै हनुमान लला की।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

जाके बल से गिरिवर कांपे।
रोग दोष जाके निकट न झांके।।

अंजनि पुत्र महाबलदायी।
संतान के प्रभु सदा सहाई।।

दे बीरा रघुनाथ पठाए।
लंका जारी सिया सुध लाए।।

लंका सो कोट समुद्र सी खाई।
जात पवनसुत बार न लाई।।

लंका जारी असुर संहारे।
सियारामजी के काज संवारे।।

लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।
आणि संजीवन प्राण उबारे।।

पैठी पताल तोरि जमकारे।
अहिरावण की भुजा उखाड़े।।

बाएं भुजा असुर दल मारे।
दाहिने भुजा संतजन तारे।।

सुर-नर-मुनि जन आरती उतारे।
जै जै जै हनुमान उचारे।।

कंचन थार कपूर लौ छाई।
आरती करत अंजना माई।।

लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई।
तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।।

जो हनुमानजी की आरती गावै।
बसी बैकुंठ परमपद पावै।।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- Bada Mangal 2026 LIVE: आज है बड़ा मंगल, इस विधि से करें हनुमान जी की पूजा, जानें सुंदरकांड पाठ के नियम

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Election Results 2026: PM Modi की झालमुड़ी में TMC उड़ी! | Mamata Banerjee
Topics mentioned in this article