Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल कब है? इस बार ज्येष्ठ माह में बन रहा 8 बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग, नोट कर लें डेट

Bada Mangal 2026: धार्मिक मान्यता है कि बड़े मंगल पर किए गए जप, तप और दान का फल कई गुना बढ़ जाता है. साल 2026 में यह अवसर और भी विशेष होने वाला है. अधिकमास के कारण इस बार ज्येष्ठ माह लंबा रहेगा. इसके चलते इस बार इस माह में पूरे 8 बड़े मंगलवार पड़ेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bada Mangal 2026: कब है बड़ा मंगल?

Bada Mangal 2026: हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन का खास महत्व है. यह दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है. वहीं, जब बात ज्येष्ठ माह के मंगलवार की आती है तो यह और भी खास हो जाता है. ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को 'बड़ा मंगल' कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह के मंगलवार को ही भगवान राम और हनुमान जी का पहला मिलन हुआ था. इसी माह के मंगलवार को हनुमान जी ने लंका दहन किया था. इसके अलावा मान्यता है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार को ही अंजनी पुत्र हनुमान जी को अमरता का वरदान मिला था. यही वजह है कि इस माह के मंगलवार को विशेष माना जाता है. कहा जाता है कि अगर लगातार बड़े मंगल पर व्रत और पूजा की जाए, तो हनुमान जी की कृपा से सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है. वहीं, साल 2026 में यह अवसर और भी विशेष होने वाला है. अधिकमास के कारण इस बार ज्येष्ठ माह लंबा रहेगा. इसके चलते इस बार इस माह में पूरे 8 बड़े मंगलवार पड़ेंगे. 

बड़ा मंगल कब है? 

2026 में ज्येष्ठ माह 2 मई से शुरू होकर 29 जून तक चलेगा. इस दौरान कुल 8 मंगलवार आएंगे, जिन्हें बड़ा मंगल कहा जाएगा. हर मंगलवार का अपना अलग महत्व होगा और सभी दिन पूजा के लिए बेहद शुभ माने जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Kinnar Astro Tips: किन्नरों को कब और किस चीज का करना चाहिए दान? जानें किस्मत बदलने वाला महाउपाय

2026 के बड़े मंगल की तिथियां
  • 5 मई 2026 को पहला बड़ा मंगल
  • 12 मई 2026 को दूसरा बड़ा मंगल
  • 19 मई 2026 को तीसरा बड़ा मंगल
  • 26 मई 2026 को चौथा बड़ा मंगल
  • 2 जून 2026 को पांचवां बड़ा मंगल
  • 9 जून 2026 को छठा बड़ा मंगल
  • 16 जून 2026 को सातवां बड़ा मंगल
  • 23 जून 2026 को आठवां बड़ा मंगल

भक्त इन सभी दिनों में व्रत रखकर पूजा कर सकते हैं.

पूजा विधि 
  • बड़े मंगल के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें.
  • इस दिन खासकर लाल या नारंगी कपड़े पहनना ज्यादा शुभ माना जाता है. 
  • मन में व्रत का संकल्प लें.
  • हनुमान जी के सामने दीपक जलाएं और लड्डू, गुड़-चना, केला या नारियल का भोग लगाएं.
  • इसके बाद हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या हनुमान अष्टक का पाठ करें. 
  • शाम को आरती करें और प्रसाद बांटें. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Iran-US Ceasefire: हमले मत करना... सीजफायर होते ही अमेरिका ने इजरायल से क्या-क्या मांगें मनवाईं
Topics mentioned in this article