नवरात्रि में खरीदना ना भूलें ये 5 चीजें, साल भर रहेगी मां भगवती की कृपा

Navratri Items List In Hindi: अगर मां दुर्गा की कृपा चाहते हैं तो नवरात्रि में इन 5 चीजों को जरूर खरीदें, सभी कष्ट हो जाएंगे दूर.

विज्ञापन
Read Time: 24 mins
Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में खरीदें ये 5 चीजें.
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
नवरात्रि में कुछ चीजों का खरीदना शुभ होता है.
जान लें किन 5 चीजों को लाना है घर.
मां दुर्गा की बरसेगी कृपा.

Navratri 2023: 15 अक्टूबर रविवार यानी कल से शारदीय नवरात्रि (shardiya navratri) का शुभारंभ हो रहा है. 9 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार की तैयारियां जोरों- शोरों से शुरू हो चुकी है. बाजारों में रौनक देखने को बन रही है. सभी बाजार माता रानी के वस्त्रों, फूलों और साज- श्रृंगारों से सज चुके हैं. और सभी देशवासी पलके बिछाए माता के स्वागत में खड़े हैं. बाजार से मां की चुनरी उनके साज- श्रृंगार और फल फूलों को लेने में का दौर शुरू हो चुका है. ऐसे में आपको बता दें की कुछ ऐसी चीजें भी हैं जो नवरात्रि (navratri 2023) में खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. अगर आप इन चीजों को खरीदेंगे तो (navratri items) माता प्रसन्न होगी और पूरे साल उनकी कृपा पर आपके परिवार पर बरसती रहेगी.

नवरात्रि में खरीदें ये 5 चीजें | Things To Buy During Navratri 2023

कलश

नवरात्रि में अपने घर में कलश जरूर लेकर आएं. आप चाहें तो सोने, चांदी, पीतल, या मिट्टी के कलश भी ला सकते हैं. कलश के साथ सकारात्मक ऊर्जा भी आपके घर में प्रवेश करेगी.

मौली

अगर माता रानी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो मौली लाना बिल्कुल ना भूलें. इससे घर के सभी दुख- तकलीफ दूर होते हैं और जीवन खुशियों से भर जाता है.

Advertisement
पद चिह्न

शारदीय नवरात्रि में माता रानी के पद  को लाना बहुत शुभ माना जाता है. अगर आप माता रानी के पद चिह्न को पूजा घर के पूजा स्थान पर लगाते हैं तो मां हमेशा आपके घर में विराजमान रहेंगी और उनकी कृपा सदैव बनी रहेगी.

Advertisement
मोर पंख

बहुत कम लोग जानते हैं की नवरात्रि में अगर आप मोर पंख अपने घर लाते हैं तो ये आपके लिए बहुत फलदाई हो सकता है. घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी और सुख संपन्नता होगी.

Advertisement
मूर्ति

मां की पूजा हो और मां की मूर्ति ना हो ऐसा हो नहीं सकता. इसलिए छोटी ही सही पर नवरात्रि में मां दुर्गा की मूर्ति जरूर खरीद कर लाएं. इससे माता रानी का आशीर्वाद आपके घर परिवार पर हमेशा बना रहेगा.

Advertisement

                                                                                                      (प्रस्तुति - रौशनी सिंह)

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Canada Election Results | किसे चुनेगा कनाडा? भारत पर पड़ेगा कितना असर? Pierre Poilievre | Mark Carney
Topics mentioned in this article