Ekadashi Ki Aarti: अपरा एकादशी पर पूजा के बाद जरूर करें ये आरती, तभी पूर्ण माना जाता है व्रत

Ekadashi Vrat ki Aarti in Hindi: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा के बाद आरती करना बेहद जरूरी होता है. बिना आरती के व्रत और पूजा अधूरी मानी जाती है. इसलिए अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और एकादशी माता की आरती जरूर करनी चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
यहां पढ़ें एकादशी माता की आरती-

Ekadashi Aarti: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है. सालभर में आने वाली सभी एकादशियों में अपरा एकादशी को बेहद पुण्यदायी माना जाता है. ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धा और नियम के साथ व्रत रखने से व्यक्ति के जीवन के दुख-दर्द दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. इस बार अपरा एकादशी का व्रत 13 मई 2026, बुधवार को रखा जा रहा है. इसे अचला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है.

इस दिन भक्त भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं. सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लिया जाता है और पूरे दिन भक्ति-भाव से भगवान का स्मरण किया जाता है. माना जाता है कि सच्चे मन से की गई पूजा और व्रत से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं. हालांकि, धार्मिक परंपराओं में यह भी कहा गया है कि पूजा के बाद आरती करना बेहद जरूरी होता है. बिना आरती के व्रत और पूजा अधूरी मानी जाती है. इसलिए अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और एकादशी माता की आरती जरूर करनी चाहिए.

यहां पढ़ें एकादशी माता की आरती- 

ॐ जय एकादशी, जय एकादशी,जय एकादशी माता।
विष्णु पूजा व्रत को धारण कर,शक्ति मुक्ति पाता॥
ॐ जय एकादशी...॥

तेरे नाम गिनाऊं देवी,भक्ति प्रदान करनी।
गण गौरव की देनी माता,शास्त्रों में वरनी॥
ॐ जय एकादशी...॥

मार्गशीर्ष के कृष्णपक्ष की उत्पन्ना,विश्वतारनी जन्मी।
शुक्ल पक्ष में हुई मोक्षदा,मुक्तिदाता बन आई॥
ॐ जय एकादशी...॥

पौष के कृष्णपक्ष की,सफला नामक है।
शुक्लपक्ष में होय पुत्रदा,आनन्द अधिक रहै॥
ॐ जय एकादशी...॥

नाम षटतिला माघ मास में,कृष्णपक्ष आवै।
शुक्लपक्ष में जया, कहावै,विजय सदा पावै॥
ॐ जय एकादशी...॥

विजया फागुन कृष्णपक्ष मेंशुक्ला आमलकी।
पापमोचनी कृष्ण पक्ष में,चैत्र महाबलि की॥
ॐ जय एकादशी...॥

चैत्र शुक्ल में नाम कामदा,धन देने वाली।
नाम वरूथिनी कृष्णपक्ष में,वैसाख माह वाली॥
ॐ जय एकादशी...॥

शुक्ल पक्ष में होयमोहिनी अपरा ज्येष्ठ कृष्णपक्षी।
नाम निर्जला सब सुख करनी,शुक्लपक्ष रखी॥
ॐ जय एकादशी...॥

योगिनी नाम आषाढ में जानों,कृष्णपक्ष करनी।
देवशयनी नाम कहायो,शुक्लपक्ष धरनी॥
ॐ जय एकादशी...॥

कामिका श्रावण मास में आवै,कृष्णपक्ष कहिए।
श्रावण शुक्ला होयपवित्रा आनन्द से रहिए॥
ॐ जय एकादशी...॥

अजा भाद्रपद कृष्णपक्ष की,परिवर्तिनी शुक्ला।
इन्द्रा आश्चिन कृष्णपक्ष में,व्रत से भवसागर निकला॥
ॐ जय एकादशी...॥

पापांकुशा है शुक्ल पक्ष में,आप हरनहारी।
रमा मास कार्तिक में आवै,सुखदायक भारी॥
ॐ जय एकादशी...॥

देवोत्थानी शुक्लपक्ष की,दुखनाशक मैया।
पावन मास में करूंविनती पार करो नैया॥
ॐ जय एकादशी...॥

परमा कृष्णपक्ष में होती,जन मंगल करनी।
शुक्ल मास में होयपद्मिनी दुख दारिद्र हरनी॥
ॐ जय एकादशी...॥

जो कोई आरती एकादशी की,भक्ति सहित गावै।
जन गुरदिता स्वर्ग का वासा,निश्चय वह पावै॥
ॐ जय एकादशी...॥

यह भी पढ़ें- Apara Ekadashi 2026 Date: अपरा एकादशी आज, व्रती नोट कर लें पूजन विधि, पूजा का शुभ मुहूर्त और उपाय

भगवान विष्णु की आरती 

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी ! जय जगदीश हरे।
भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥
ॐ जय जगदीश हरे।

Advertisement

जो ध्यावे फल पावे, दुःख विनसे मन का।
स्वामी दुःख विनसे मन का।
सुख सम्पत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का॥
ॐ जय जगदीश हरे।

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूँ मैं किसकी।
स्वामी शरण गहूँ मैं किसकी।
तुम बिन और न दूजा, आस करूँ जिसकी॥
ॐ जय जगदीश हरे।

Advertisement

तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी।
स्वामी तुम अन्तर्यामी।
पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी॥
ॐ जय जगदीश हरे।

तुम करुणा के सागर, तुम पालन-कर्ता।
स्वामी तुम पालन-कर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥
ॐ जय जगदीश हरे।

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
स्वामी सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूँ दयामय, तुमको मैं कुमति॥
ॐ जय जगदीश हरे।

दीनबन्धु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।
स्वामी तुम ठाकुर मेरे।
अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥
ॐ जय जगदीश हरे।

विषय-विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
स्वमी पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, सन्तन की सेवा॥
ॐ जय जगदीश हरे।
श्री जगदीशजी की आरती, जो कोई नर गावे।

स्वामी जो कोई नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी, सुख संपत्ति पावे॥
ॐ जय जगदीश हरे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- Apara Ekadashi 2026: आज अपरा एकादशी पर करें ये आसान काम, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न, दूर होंगे कष्ट

Featured Video Of The Day
NEET UG Exam Cancelled: NEET परीक्षा रद्द होने से छात्रों में आक्रोश, पेपर लीक की पूरी Inside Story!
Topics mentioned in this article