Apara Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बेहद पवित्र माना जाता है. यह दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के लिए समर्पित होता है. सालभर में कुल 24 एकादशी आती हैं. इनमें ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली अपरा एकादशी का विशेष महत्व बताया गया है. इसे अचला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियम से व्रत रखने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.
कब है अपरा एकादशी 2026?
एकादशी तिथि की शुरुआत 12 मई को दोपहर 2 बजकर 52 मिनट पर हुई थी और इसका समापन 13 मई को दोपहर 1 बजकर 29 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि के आधार पर इस वर्ष अपरा एकादशी का व्रत 13 मई 2026, बुधवार को रखा जा रहा है. वहीं, व्रत का पारण 14 मई को सुबह 5 बजकर 31 मिनट से 8 बजकर 14 मिनट तक किया जाएगा.
आज का शुभ मुहूर्तअपरा एकादशी पर शुभ मुहूर्त की बात करें, तो-
- ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 8 मिनट से 4 बजकर 50 मिनट तक है.
- विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 33 मिनट से 3 बजकर 27 मिनट तक है.
- गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 2 मिनट से 7 बजकर 23 मिनट तक रहेगा.
- अमृत काल शाम 7 बजकर 41 मिनट से 9 बजकर 13 मिनट तक है.
- निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 56 मिनट से देर रात 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगा.
- एकादशी तिथि पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें.
- इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें.
- पूजा स्थान को साफ करके भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें.
- भगवान को पंचामृत, रोली, मौली, पीले फूल, फल और मिठाई अर्पित करें.
- भगवान विष्णु को तुलसी दल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है.
- इसके बाद धूप और दीप जलाकर आरती करें.
- इस दिन विष्णु मंत्र या विष्णु सहस्रनाम का जाप करना भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है.
- शाम को फिर आरती करें और अगले दिन द्वादशी पर व्रत खोलें.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अपरा एकादशी का व्रत व्यक्ति के पापों का नाश करता है और जीवन में सकारात्मकता लाता है. कहा जाता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से धन, सुख और समृद्धि प्राप्त होती है. इसके साथ ही अपरा एकादशी के दिन दान करने का भी खास महत्व बताया गया है. इस दिन अन्न, फल, जल और पीले वस्त्र दान करना शुभ माना जाता है. गर्मी के मौसम को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को पानी, पंखा या ठंडक पहुंचाने वाली वस्तुएं दान करने से भी पुण्य फल मिलता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें- Apara Ekadashi 2026: आज अपरा एकादशी पर करें ये आसान काम, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न, दूर होंगे कष्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं