विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2018

अमरनाथ यात्रा: सड़क हादसे में 13 तीर्थयात्री घायल, अब तक 1 लाख 33 हजार लोगों ने किए दर्शन

Amarnath Yatra 2018: उधमपुर जिले के मलार्ड इलाके में धेरमा पुल के पास तड़के करीब साढ़े पांच बजे हुआ. हादसा उस समय हुआ जब टैंपो के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और खड़ी ट्रक से जा टकराया.

अमरनाथ यात्रा: सड़क हादसे में 13 तीर्थयात्री घायल, अब तक 1 लाख 33 हजार लोगों ने किए दर्शन
सभी घायल यात्रियों को अस्‍पताल ले जाया गया है. (फाइल फोटो)
  • 13 अमरनाथ यात्री एक हादसे में घायल हो गए
  • टैंपो के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और खड़े ट्रक से जा टकराया
  • घायलों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है
जम्‍मू: Amarnath Yatra 2018: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रक से टकरा जाने से एक वाहन में सवार 13 तीर्थयात्री गुरुवार को घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित उस काफिले में शामिल थे जो 3,419 तीर्थयात्रियों के एक नए जत्थे को लेकर जा रहा था. इस जत्थे में 680 महिलाएं और 201 साधु भी शामिल थे. ये तीर्थयात्री वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए यहां भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना हुए थे.

अमरनाथ यात्रा से लौटकर : कैसे पहुंचे हम तीन दिन में दिल्ली से पवित्र अमरनाथ गुफा तक...

उन्होंने बताया कि यह हादसा यहां से करीब 70 किलोमीटर दूर उधमपुर जिले के मलार्ड इलाके में धेरमा पुल के पास तड़के करीब साढ़े पांच बजे हुआ. हादसा उस समय हुआ जब टैंपो के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और खड़े ट्रक से जा टकराया.

अधिकारी ने बताया कि घायल तीर्थयात्रियों में से तीन की हालत गंभीर बतायी गई है और उन्हें यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है. अधिकारी ने बताया कि घायलों में से 10 तीर्थयात्री उत्तर प्रदेश में झांसी के रहने वाले हैं जबकि तीन अन्य मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं.

अमरनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 5 श्रद्धालुओं की मौत

इस बीच पिछले दो हफ्तों में 1 लाख 33 हजार से ज्‍यादा श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन कर चुके हैं. अधिकारियों के मुताबिक, '28 जून से शुरू हुई यात्रा के बाद से करीब 1 लाख 33 हजार 481 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए हैं. केवल बुधवार को 15,696 तीर्थयात्री मंदिर पहुंचे थे.'

आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा 28 जून को शुरू हुई थी और 26 अगस्त को छड़ी मुबारक के साथ खत्‍म होगी.

  Video: जारी है अमरनाथ यात्रा, स्थानीय लोग कर रहे हैं स्वागतकर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amarnath Yatra 2018, Amarnath Yatra Road Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com