Akshaya Tritiya 2026: मां लक्ष्मी को मनाने के लिए अक्षय तृतीया पर अपनी राशि के अनुसार ही करें पूजा और उपाय

Akshaya Tritiya 2026 Puja Ke Upay: सनातन परंपरा में अक्षय तृतीया या फिर कहें अखा तीज को सर्वसिद्ध मुहूर्त माना गया है. इस शुभ दिन पर यदि विधि-विधान से धन की देवी मां लक्ष्मी की साधना के साथ कुछेक उपाय किए जाएं पूरे साल धन-धान्य से घर भरा रहता है. अक्षय तृतीया पर राशि के अनुसार पूजा का उपाय जानने के लिए पढ़ें ये लेख. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 12 राशियों के लिए लक्ष्मी पूजा विधि
NDTV

Akshaya Tritiya Ke Upay: हिंदू धर्म में वैशाख मास के शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया या फिर अखा तीज के नाम से जाना जाता है. इस पावन पर्व पर सुख-समृद्धि की कामना लिए हुए हर कोई अपने स्तर पर मां लक्ष्मी की पूजा करता है, ताकि उसके घर में पूरे साल धन का भंडार भरा रहे. यदि आप भी चाहते हैं कि अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी शीघ्र ही प्रसन्न हों और आप पर अपनी पूरी कृपा बरसाएं तो आपको इस दिन अपनी राशि के अनुसार कुछेक सरल सनातनी उपाय जरूर करना चाहिए. आइए 12 राशियों के अक्षय तृतीया का उत्तम उपाय जानते हैं. 

मेष 
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मेष राशि के जातक को अक्षय तृतीया वाले दिन किसी जल तीर्थ जैसे नदी, समुद्र आदि के तट पर जाकर स्नान करने के बाद बहते हुए जल में सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए तथा किसी जरूरतमंद व्यक्ति को मसूर की दाल दान करना चाहिए. 

वृषभ 
वृषभ राशि वालों को अक्षय तृतीया की पूजा का शुभ फल प्राप्त करने के लिए इस दिन एक मिट्टी के कलश में जल भर कर किसी जरूरतमंद व्य​क्ति को दान करना चाहिए. इसके साथ चीनी, सफेद मिठाई और सफेद वस्त्र का दान भी शुभ फल प्रदान करेगा. 

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों को अक्षय तृतीया वाले दिन लक्ष्मी की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को हरे छिलके वाली मूंग की दाल दान करना चाहिए. इसी प्रकार यदि संभव हो तो किसी गाय को हरा चारा या फिर हरी सब्जी खिलाएं. 

कर्क
कर्क राशि के जातकों को अक्षय तृतीया की पूजा का पुण्यफल पाने के लिए इस दिन यदि संभव हो चांदी की अंगूठी या फिर लॉकेट में मोती धारण करना चाहिए. सुख-सौभाग्य को पाने के लिए अपने सामर्थ्य के अनुसार चीनी, सफेद मिठाई, सफेद वस्त्र आदि का दान करना चाहिए. 

Advertisement

सिंह
सिंह राशि के जातकों को अक्षय तृतीया वाले दिन प्रात:काल उगते हुए सूर्य देवता को जल में हल्दी डालकर अर्घ्य देना चाहिए और विधि-विधान से लक्ष्मी के साथ नारायण की पूजा करनी चाहिए. इस दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति गुड़ का दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी. 

कन्या 
कन्या राशि के जातकों को अक्षय तृतीया वाले दिन पूजा में विशेष रूप से माता लक्ष्मी को हरे रंग की चूड़ियां, वस्त्र और हरे रंग के फल चढ़ाना चाहिए. कन्या राशि के जातकों को इस दिन किसी कन्या को मिठाई और उपहार देकर उसका आशीर्वाद लेना चाहिए. 

Advertisement

तुला
तुला राशि के जातकों को अक्षय तृतीया वाले दिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा तथा श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए. साथ ही साथ किसी जरूरतमंद व्यक्ति को सफेद वस्त्र, सफेद मिठाई आदि का दान करना चाहिए. 

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों अक्षय तृतीया वाले दिन धन की देवी की पूजा में लाल रंग के पुष्प अर्पित करते हुए केसर का तिलक लगाना चाहिए. साथ ही साथ इस दिन लक्ष्मीअष्टकं का पाठ करना चाहिए. 

धनु
धनु राशि के जातकों को अक्षय तृतीया वाले दिन धन की देवी का आशीर्वाद पाने के लिए लक्ष्मी संग नारायण की विशेष साधना-आरधना करना चाहिए. साथ ही साथ सुख-सौभाग्य की प्राप्ति के लिए किसी मंदिर में जाकर धार्मिक पुस्तकें या फिर पूजा-पाठ से जुड़ा सामान दान करना चाहिए. 

मकर 

मकर राशि के जातकों को अक्षय तृतीया वाले दिन धन की देवी की पूजा में विशेष रूप से श्रीफल अर्पित करना चाहिए. साथ ही साथ इस दिन किसी जरूरमंद व्यक्ति को अन्न और धन का दान करना चाहिए. 

Advertisement

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को अक्षय तृतीया की पूजा का पुण्यफल पाने के लिए इस पावन दिन तन और मन से पवित्र होने के बाद माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए. साथ ही साथ इस दिन किसी व्यक्ति को छतरी, जल से भरा घड़ा, सत्तू, फल आदि का दान करना चाहिए

Puja Ke Phool: देवी-देवताओं को खुश करना है तो हमेशा पूजा में चढ़ाएं उनकी पसंद का फूल. 

मीन
मीन राशि के जातकों को अक्षय तृतीया वाले दिन धन की देवी की विशेष रूप से पीले रंग के पुष्प और वस्त्र अर्पित करके पूजा करनी चाहिए. साथ ही साथ इस दिन अपने गुरु के घर जाकर उन्हें अन्न, वस्त्र, फल आदि देकर उनसे आशीर्वाद लेना चाहिए. 

Advertisement

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
America-Iran Ceasefire BREAKING: Lebanon पर Israel के हमलों से भड़का ईरान | Strait of Hormuz