Akshaya Tritiya 2025 Date and Time: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का खास महत्व है. इसे साल के सबसे बड़े अबूझ मुहूर्तों में गिना जाता है, यानी इस दिन किसी भी शुभ काम के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती. मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर किए गए (Akshaya Tritiya 2025 Significance) कामों में सफलता और समृद्धि जरूर मिलती है. इस दिन मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की विधिवत पूजा की जाती है. साथ ही, सोना-चांदी या कीमती धातुएं खरीदना (Lucky Zodiac Signs Akshaya Tritiya) अत्यंत शुभ माना जाता है. इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को पड़ रही है, और खास बात ये है कि इस दिन कई अत्यंत शुभ और दुर्लभ राजयोगों का भी निर्माण हो रहा है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इस बार गजकेसरी योग, लक्ष्मी नारायण योग और मालव्य राजयोग जैसे शुभ (Astrological Predictions Akshaya Tritiya) संयोग बन रहे हैं. इन योगों के प्रभाव से कुछ राशियों के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है. मां लक्ष्मी की कृपा इन राशि वालों पर विशेष रूप से बरस सकती है, जिससे उन्हें करियर, धन, और व्यक्तिगत जीवन में बड़ी सफलता मिल सकती है.
आज है वैशाख अमावस्या, इन चीजों का दान करने पर मिलेगा पितरों का आशीर्वाद
आइए जानते हैं कि अक्षय तृतीया के इस शुभ अवसर पर कौन-कौन सी राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा (Akshaya Tritiya Special Yogas 2025)
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल अक्षय तृतीया के दिन ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है. मीन राशि में शनि, बुध, शुक्र और राहु एक साथ विराजमान रहेंगे, जिससे चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा. इसी के साथ मालव्य योग और लक्ष्मी नारायण योग भी बन रहे हैं, जो अत्यंत शुभ फलदायक माने जाते हैं. इसके अलावा चंद्रमा इस दिन वृषभ राशि में गुरु के साथ स्थित रहेगा, जिस वजह से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है. यही नहीं, इस पावन तिथि पर रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे अत्यंत शुभ योग भी बन रहे हैं, जो इस दिन को और भी अधिक फलदायक और विशेष बना रहे हैं.

Photo Credit: Photo Credit: istockphoto
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi)
अक्षय तृतीया का ये पावन दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ फलदायक हो सकता है. ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण इस राशि पर मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की विशेष कृपा बनी रहने की प्रबल संभावना है. इस शुभ प्रभाव से जीवन के कई क्षेत्रों में तरक्की और सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. जो समस्याएं लंबे समय से जीवन में चली आ रही थीं, वे अब दूर हो सकती हैं. करियर की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं. आपके कार्यों की सराहना होगी, और वरिष्ठ अधिकारी आप पर विश्वास जताते हुए कोई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंप सकते हैं.
नौकरी के क्षेत्र में नए अवसर मिलने की संभावना है. साथ ही गाड़ी या संपत्ति के योग भी प्रबल हैं. अगर आप निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो ये समय आपके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है. वहीं, नया व्यापार शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए भी यह उत्तम समय साबित हो सकता है. कुल मिलाकर, वृषभ राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया समृद्धि और उन्नति का द्वार खोल सकती है.
मीन राशि (Meen Rashi)
- मीन राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ और सौभाग्यशाली सिद्ध हो सकता है. इस दिन लग्न भाव में एक साथ कई शुभ और प्रभावशाली राजयोगों का निर्माण हो रहा है, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव की संभावनाएं बन रही हैं.
- इस विशेष संयोग के प्रभाव से नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बंपर लाभ मिल सकता है. उच्च पद या वेतन वृद्धि जैसी खुशखबरी मिल सकती है. लंबे समय से जिस वाहन या संपत्ति को खरीदने का सपना देखा जा रहा था, वह अब पूरा हो सकता है. वहीं, अटका हुआ या उधार दिया गया धन वापस मिलने की प्रबल संभावना है.
- जो जातक नई नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए भी यह समय भाग्यवर्धक साबित हो सकता है. नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट या पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और प्रियजनों के साथ मधुर समय व्यतीत होगा.
- मां लक्ष्मी की विशेष कृपा से आपके जीवन में समृद्धि, सफलता और खुशियों की नई शुरुआत हो सकती है.
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
मिथुन राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ और लाभकारी सिद्ध हो सकता है. इस खास अवसर पर ग्रहों की अनुकूल स्थिति के चलते व्यापार में जबरदस्त मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं. व्यापारियों को कोई बड़ा ऑर्डर या डील मिल सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. वहीं, नौकरीपेशा जातकों को भी करियर में तरक्की और लाभ मिलने की संभावनाएं हैं. जो लोग अभी तक बेरोजगार हैं, उन्हें इस समय नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. यह समय आर्थिक दृष्टि से भी सुखद रहेगा, क्योंकि पैसों की तंगी से राहत मिल सकती है और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं.
इसके साथ ही पारिवारिक संबंधों में भी सुधार होगा, विशेषकर पिता के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे. कुल मिलाकर, मिथुन राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया समृद्धि, सफलता और पारिवारिक सौहार्द लेकर आ सकती है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं