Vaishakh Amavasya 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल वैशाख माह की अमावस्या आज 27 अप्रैल के दिन पड़ रही है. अमावस्या को अत्यधिक शुभ माना जाता है और इस दिन खासतौर से पूजा, स्नान और दान करने का महत्व होता है. कहते हैं पितरों के पूजन के लिए भी अमावस्या का दिन खास है. पितृ अगर घर-परिवार से नाराज होते हैं तो जीवन में कठिनाइयां आने लगती हैं, कष्ट सिर पर मंडराने लगते हैं और परिवार पर आर्थिक तंगी छा जाती है. ऐसे में अमावस्या पर पितरों का पूजन, तर्पण और पितरों के नाम से दान (Daan) करने पर पितृ दोष (Pitra Dosh) हट सकता है. यहां जानिए अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है.
Aaj Ka Rashifal 27 April 2025: किस राशि का कैसा रहेगा दिन, यहां जानिए आज का राशिफल और Love Horoscope
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अमावस्या पर दान करें ये चीजें | Amavasya Daan Samagri
- अमावस्या के दिन वस्त्रों का दान किया जा सकता है. इस दिन गरीब और जरूरमंदों को वस्त्र दान करने से जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है.
- घड़े या मटके का दान करना भी इस दिन शुभ होता है. मान्यतानुसार घड़े का दान करने पर पितरों की आत्मा को शांति मिलती है.
- अमावस्या के मौके पर चावल का दान भी किया जा सकता है. चावल का दान करने पर धन-धान्य में वृद्धि होती है और कहते हैं इससे घर में कभी धन की कमी नहीं होती.
- घी का दान करना भी बेहद शुभ होता है. घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए घी का दान किया जा सकता है.
- अमावस्या पर पितरों की नाराजगी दूर करने के लिए भोजन का दान किया जा सकता है. इसके अलावा, जल, धन या फल आदि दान में दिए जा सकते हैं.
वैशाख माह के दिन कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं. इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:53 से 12:45 बजे तक रहने वाला है, इसके बाद विजय मुहूर्त दोपहर 02:31 बजे से दोपहर 03:43 मिनट तक रहेगा और अमृत काल शाम 06:20 बजे से 07:44 बजे तक रहेगा. इन शुभ मुहूर्त में स्नान और दान संपन्न किया जा सकता है.
पितृ दोष लगने के संकेतजिस घर-परिवार से पितृ नाराज हो जाते हैं उनपर पितृ दोष लग जाता है. पितृ दोष लगने पर काम अधूरे रहने लगते हैं, घर में कलह होती है, अशांति बनी रहती है, आर्थिक तंगी पीछा नहीं छोड़ती और घर का कोई ना कोई सदस्य हमेशा बीमार ही रहता है. जब ये संकेत (Pitra Dosh Signs) दिखने लगें तो समझ जाएं पितृ दोष लग गया है. ऐसे में अमावस्या पर पितरों की पूजा और पितरों के नाम से दान करने पर पितृ दोष हट सकता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं