23 या 24 मई, अधिक मासिक दुर्गाष्टमी कब है? जानें सही तिथि, पूजा का शुभ समय और मां दुर्गा को प्रसन्न करने के उपाय

Adhik Maas Durga Ashtami: मासिक दुर्गाष्टमी मां दुर्गा की भक्ति और साधना का विशेष दिन माना जाता है. आइए जानते हैं अधिक मासिक दुर्गाष्टमी कब है, साथ ही जानेंगे मां दुर्गा को प्रसन्न करने के उपाय-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अधिक मासिक दुर्गाष्टमी 2026: जानें सही तिथि

Adhik Maas Durga Ashtami Vrat: हिंदू धर्म में मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है. यह दिन मां दुर्गा की आराधना, पूजा-पाठ और साधना के लिए बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करने से भय, संकट और परेशानियां दूर होती हैं. साथ ही घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. हालांकि, अधिक मासिक दुर्गाष्टमी को लेकर लोगों के मन में भ्रम का स्थिति बनी हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं अधिक मासिक दुर्गाष्टमी की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और मां दुर्गा को प्रसन्न करने के आसान उपाय-

कब है अधिक मासिक दुर्गाष्टमी 2026?

वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ अधिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 23 मई 2026 को सुबह 5 बजकर 4 मिनट पर होगी. वहीं, इस तिथि का समापन 24 मई 2026 को सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए अधिक मासिक दुर्गाष्टमी 23 मई 2026, शनिवार को मनाई जाएगी. इस दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी.

पूजा के शुभ मुहूर्त

अधिक मासिक दुर्गाष्टमी के दिन पूजा और शुभ कार्यों के लिए कई शुभ समय बन रहे हैं.

  • ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:04 बजे से 4:45 बजे तक रहेगा.
  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक रहेगा.
  • विजय मुहूर्त दोपहर 2:35 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा.
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 7:08 बजे से 7:29 बजे तक रहेगा.
  • अमृत काल रात 11:45 बजे से 1:21 बजे तक रहेगा.
मां दुर्गा को प्रसन्न करने के आसान उपाय

दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को लाल रंग की चीजें अर्पित करना शुभ माना जाता है. भक्त मां को लाल चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी और मेहंदी अर्पित कर सकते हैं. धार्मिक मान्यता है कि इससे वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं और पति-पत्नी के रिश्तों में मजबूती आती है.

इसके अलावा इस दिन दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करना भी बेहद शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि मां दुर्गा की कृपा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और रुके हुए कार्य पूरे होने लगते हैं.

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें- साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? यहां जानें तिथि, भारत में दिखेगा या नहीं

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | मौलाना को डिबेट में जब वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने जब पढ़ाया पाठ ! | Bengal Politics
Topics mentioned in this article