इन लोगों को हमेशा रहती है हमेशा पैसों की तंगी, चाणक्‍य नीत‍ि में छ‍िपा है इस समस्‍या का हल

Wealth Saving Tips : क्‍या आप भी उनमें से ही एक हैं, ज‍िनके पास हमेशा पैसे की कमी रहती है. अगर आपका जवाब हां है तो चाणक्‍य नीत‍ि में छ‍िपा है इसका हल.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चाणक्य नीति के अनुसार धन की कमी और कर्ज क्यों होता है.

आज सोशल मीडिया का दौर है. लोग अपनी लाइफस्टाइल दिखाने के लिए महंगी गाड़ियां, ब्रांडेड कपड़े, लग्जरी ट्रिप्स और महंगे गैजेट्स पर जमकर पैसा खर्च कर रहे हैं. कई बार तो लोग सिर्फ दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपनी कमाई से ज्यादा खर्च करने लगते हैं. बाहर से सबकुछ शानदार दिखता है, लेकिन अंदर ही अंदर कई लोग कर्ज, तनाव और पैसों की परेशानी से जूझ रहे होते हैं. दिलचस्प बात ये है कि आचार्य चाणक्य ने सदियों पहले ही ऐसे लोगों को लेकर चेतावनी दे दी थी. चाणक्य नीति में धन को सिर्फ ऐशो-आराम की चीज नहीं, बल्कि मुश्किल समय का सबसे बड़ा सहारा बताया गया है. आचार्य चाणक्य के अनुसार इंसान को हमेशा अपने धन की रक्षा करनी चाहिए, क्योंकि संकट के समय यही सबसे ज्यादा काम आता है.

दिखावे की प्रवृत्ति है खतरनाक

चाणक्य नीति के मुताबिक, जो लोग सिर्फ दिखावे और दूसरों को प्रभावित करने के लिए पैसा उड़ाते हैं, वे लंबे समय तक सुखी नहीं रह पाते. ऐसे लोग धीरे-धीरे आर्थिक परेशानियों और कर्ज के जाल में फंस सकते हैं. चाणक्य का मानना था कि धन कमाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी उसे संभालकर रखना और सही जगह खर्च करना है. आचार्य चाणक्य कहते थे कि समझदार व्यक्ति वही है, जो अपनी आय और खर्च दोनों का हिसाब रखता है. बिना सोचे-समझे खर्च करना इंसान को कमजोर बना देता है.

Ekadashi Ki Aarti: अपरा एकादशी पर पूजा के बाद जरूर करें ये आरती, तभी पूर्ण माना जाता है व्रत

संकट में कौन आता है सबसे ज्यादा काम?

चाणक्य नीति में कहा गया है कि जिंदगी हमेशा एक जैसी नहीं रहती. अच्छे और बुरे दौर आते-जाते रहते हैं. ऐसे समय में बचाया हुआ धन ही इंसान का सबसे बड़ा सहारा बनता है. यही वजह है कि चाणक्य हमेशा भविष्य को ध्यान में रखकर धन बचाने की सलाह देते थे. हालांकि, चाणक्य नीति ये भी बताती है कि किस परिस्थिति में पैसे को महत्व नहीं दिया जाना चाहिए. उनके अनुसार जब बात आत्म-सम्मान और जीवन मूल्यों की हो तो धन का महत्व इनसे कम आंका जाना चाहिए. यानी धन महत्वपूर्ण है, संकट के समय रक्षा भी करता है, लेकिन आत्म सम्मान और सिद्धांतों के लिए उसका त्याग भी किया जा सकता है.

Advertisement

आज भी क्यों वायरल होती हैं चाणक्य की बातें?

आज के दौर में जहां सोशल मीडिया पर दिखावे और महंगी लाइफस्टाइल का दबाव लगातार बढ़ रहा है, वहां चाणक्य की बातें लोगों को काफी रिलेटेबल लगती हैं. शायद यही वजह है कि चाणक्य नीति से जुड़े वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते रहते हैं.

Keywords -

Featured Video Of The Day
NEET UG Exam Cancelled: NEET परीक्षा रद्द होने से छात्रों में आक्रोश, पेपर लीक की पूरी Inside Story!
Topics mentioned in this article