तुला राशि वालों पर बढ़ सकता है काम का बोझ, पढ़ें- 15 अप्रैल 2026 का राशिफल

Libra Horoscope Today: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. नौकरीपेशा हैं तो काम का बोझ बढ़ सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 1 min

आज चंद्रमा आपकी राशि से छठे भाव में गोचर करेगा. नौकरी पेशा लोगों के दिन अच्छा रहेगा. दोपहर तक जब चंद्रमा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में होगा, तब समय प्रतिस्पर्धा, संघर्ष और कार्यक्षेत्र में मेहनत का रहेगा. 

यदि आप नौकरी करते हैं, तो कार्यभार बढ़ सकता है. लेकिन आपकी बुद्धिमत्ता और संतुलन आपको सफलता दिलाएंगे. इस दौरान शत्रु या विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. आपकी कूटनीति और व्यवहार कुशलता उन्हें परास्त करने में मदद करेगी. 

स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी रखें—खासतौर पर पेट और तनाव से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं. दोपहर बाद जब चंद्रमा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेगा, तब समय संबंधों के लिए अनुकूल रहेगा. 

वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. व्यापार करने वालों के लिए साझेदारी में लाभ के योग बनेंगे. नए अनुबंध या समझौते हो सकते हैं.

Advertisement

उपायः बड़े बुजुर्गों की सेवा करें. जरूरतमंद स्त्री की आर्थिक सहायता करें.
 

Featured Video Of The Day
Uddhav Thackeray के सांसदों से देर रात मिले Eknath Shinde: सूत्र
Topics mentioned in this article
Libra Horoscope Today
Libra Horoscope
Horoscope Today
Rashifal
Rashifal Today