मूलांक 7 वाले आज फैसलों में बरतें सावधानी! अध्यात्म और रिसर्च में बढ़ेगी रुचि, जानें क्यों हो सकते हैं इमोशनल

आज का दिन आपके लिए आत्ममंथन का है. रिसर्च और ज्योतिष से जुड़े लोगों के लिए तो दिन अच्छा है, लेकिन क्या आपकी 'ओवरथिंकिंग' लव लाइफ में दूरियां पैदा कर सकती है? खर्चों पर लगाम और फैसलों में गोपनीयता आज आपकी सफलता का मूल मंत्र है. ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित की ये खास सलाह जरूर पढ़ें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mulank 7: मूलांक 7 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 14 अप्रैल 2026 का दिन?
AI

Mulank 7: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 7, 16, 25 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. अंक 7 पूर्ण रूप से केतु ग्रह के प्रभाव क्षेत्र में आता है. यह व्यक्ति को अध्यात्म और गहरी सोच की तरफ आकर्षित करता है. मूलांक 7 वाले जातकों को आज का दिन आत्मचिंतन और रिसर्च से सम्बंधित रहने वाला है. आइये जानते हैं कि मूलांक 7 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 14 अप्रैल 2026 का दिन साथ ही जानेंगे मूलांक 7 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

करियर : आज का दिन मूलांक 7 के जातकों के लिए आज का दिन सोच समझकर निर्णय लेने का है. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय घातक सिद्ध हो सकता है. रिसर्च और ज्योतिष व धर्म से संबंधित क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है. किसी भी कार्य को गोपनीय तरीके से करें. सहकर्मियों से गोपनीयता की दूरी बनाकर रखें.

फाइनेंस : आज मूलांक 7 के जातकों के जीवन में आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है. किसी भी तरह के बड़े निवेश को करने से आपको बचना होगा. आय की तुलना में खर्च अधिक होने की संभावना है, जिस पर लगाम रखने की आवश्यकता है.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : आज का दिन रिश्तों में भावुकता की वजह से आप अपने आप को इमोशनली हर्ट महसूस करेंगे. जीवनसाथी और प्रेमिका के साथ कम्युनिकेशन गैप की वजह से दूरी बढ़ सकती है. पुराने संबंधों में ओवरथिंकिंग करने से बचें.

Advertisement

शुभ अंक : 6, 7

शुभ रंग : हल्का हरा.

ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में

Featured Video Of The Day
PM Modi Live: बंगाल में प्रचंड जीत के बाद PM Modi ने चुनाव आयोग का धन्यवाद किया