मूलांक 5 - अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है. अंक 5 पूर्ण रूप से बुध ग्रह के प्रभाव क्षेत्र में आता है. मूलांक 5 वाले जातकों को आज का दिन अवसर और कामयाबी से भरा हुआ है. अंक 5 की डबल डोज इनके जीवन में खुशियों के चार चांद लगा देगी. आइये जानते हैं कि मूलांक 5 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 14 अप्रेल 2026 का दिन साथ ही जानेंगे मूलांक 5 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.
करियर : आज का दिन मूलांक 5 के जातकों के लिए नए अवसर, बड़ी डील और लाभकारी सिद्ध होगा. आज आप अपनी कम्युनिकेशन स्किल से सेल्स और मीडिया क्षेत्र में धमाल मचा सकते हैं. व्यवसाय में मिले मौके को तुरंत पकड़ने का प्रयास करें. आज का दिन प्रगति के लिए चलने का नहीं बल्कि दौड़ने का है.
फाइनेंस : शेयर, सट्टा, ट्रेडिंग जैसे कार्य से लाभ होने की संभावना है. अचानक आपको सामने से लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है. कुल मिलाकर आज धनलाभ के प्रबल योग हैं. किसी के बहकाबे में आकर मिले मौकों को जाया न करें.
लव/व्यक्तिगत लाइफ : सिंगल जातकों के लिए नए रिलेशनशिप में आने का मौका मिल सकता है. दांपत्य जीवन के साथ-साथ प्रेमी जोड़ों के लिए रोमांस का मौका मिल सकता है. अत्यधिक एनर्जी आज आपको घर में भी सकारात्मक माहौल बनाने में मदद करेगी. थकान को हावी न होने दें. जीवन के आनंद के लिए उत्तम समय है.
शुभ अंक : 5, 6
शुभ रंग : डार्क ग्रीन.
ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में














