आज चंद्रमा आपकी राशि से दशम भाव में गोचर करेगा. पिता या उच्चाधिकारियों की सलाह लभाकारी सिद्ध होगी. आज का दिन करियर के लिए महत्वपूर्ण रहेगा. करियर में नई दिशा मिल सकती है. सुबह आप कुछ उलझन महसूस करेंगे लेकिन दोपहर के बाद चीजें स्पष्ट होंगी. आपकी मेहनत का फल मिलने की संभावना है.
चंद्रमा के पूर्वाभाद्रपद के कारण आप कुछ नए विचारों पर काम कर सकते हैं. दोपहर बाद चंद्रमा के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर आपको धैर्य और स्थिरता देगा, जिससे आप अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से देख पाएंगे. आपके विचारों की सराहना होगी. उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा.
व्यापार में विस्तार के योग हैं. उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. किसी धार्मिक यात्रा या अपने क्षेत्र के आस-पास धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. लेकिन नींद पूरी लें. प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा.
उपाय: प्रातः उठकर पिताजी के चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करें.














