मकर राशि वालों को आज मिल सकता है किस्मत का साथ, पढ़ें- 15 अप्रैल 2026 का राशिफल

Capricorn Horoscope Today: मकर राशि वालों को आज किस्मत का साथ मिलेगा. दिन आलस भरा रहेगा लेकिन आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी.

विज्ञापन
Read Time: 1 min

मकर राशि के लिए चंद्रमा का गोचर आज तीसरे भाव में होने से मन में थोड़ा आलस्य का भाव रहेगा परन्तु आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. मेहनत किए बिना अच्छे फल प्राप्त होंगे. भाग्य साथ देगा.

दोपहर तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में चंद्रमा तीसरे भाव में रहेगा. यह समय नए कार्य शुरू करने के लिए अनुकूल है. छोटी यात्राओं के योग बन सकते हैं. भाई-बहनों से संबंध बेहतर होंगे और उनका सहयोग मिलेगा. 

दोपहर बाद उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में चंद्रमा चौथे भाव में आएगा, जिससे मानसिक स्थिति थोड़ी संवेदनशील हो सकती है. घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है. कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन ध्यान भटक सकता है.

उपायः भावनाओं पर नियंत्रण रखें और परिवार को समय दें.
 

Featured Video Of The Day
Hormuz Strait: होर्मुज में टेंशन लेकिन भारत को राहत! ईरान बोला- 'हम दोस्त हैं, चिंता मत करो' | India