आज चंद्रमा आपकी राशि से चौथे भाव में गोचर करेगा. दोपहर तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में चंद्रमा के गोचर से घर-परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. लेकिन परिवार के साथ समय भी बिताएंगे. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक होगा.
मन में थोड़ी बैचेनी रह सकती है. मन में अजीव सा भय महसूस कर सकते हैं. जिससे कार्यों में ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो सकती है. प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें.
दोपहर बाद उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में चंद्रमा के आने से स्थिति में सुधार होगा. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और संतान से सुख प्राप्त होगा. प्रेम सम्बंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे.
उपायः मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग का सहारा लें.
Featured Video Of The Day
Hormuz Strait: होर्मुज में टेंशन लेकिन भारत को राहत! ईरान बोला- 'हम दोस्त हैं, चिंता मत करो' | India














