Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: आज वासुदेव चतुर्थी और चंद्रमा मेष राशि में है, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: आज चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहे हैं. साथ ही आज रविवार का दिन है. इसके अलावा वासुदेव चतुर्थी है. आज कई राशियों की किस्मत चमक सकती है. जानिए आज का राशिफल...

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
Aaj Ka Rashifal 22 March 2026
file photo

Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: आज चैत्र मास के शुक्ल की चतुर्थी तिथि रात को 09 बजकर 16 मिनट तक रहेगी. आज चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहे हैं. साथ ही आज रविवार का दिन है. इसके अलावा वासुदेव चतुर्थी, भद्रा, रवि योग और ज्वालामुखी योग भी है. ऐसे में आज कई राशियों की किस्मत चमक सकती है. किसी राशि के दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी, तो किसी को लाभ होगा और विवाह के योग बन सकते हैं. चलिए जानते हैं मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का दिन कैसा रहेगा, आज का राशिफल (22 March 2026)…

मेष

22 मार्च, 2026 रविवार के दिन चंद्रमा आज मेष राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए शुभ है. परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के साथ किसी खास कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. उत्साह के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे. इस दौरान अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखें. शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की जरूरत है. आज धन प्राप्ति के भी योग हैं. कार्यस्थल पर आपके कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे. साथी कर्मचारियों के सहयोग से आप उत्साहित रहेंगे.

वृषभ

रविवार के दिन चंद्रमा आज मेष राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. शारीरिक तथा मानसिक रूप से आज आप चिंता में रहेंगे. चिंता का कारण मानसिक दबाव होगा, इससे आपको थकान महसूस हो सकती है. परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है. इससे घर का वातावरण बिगड़ सकता है. मेहनत की अपेक्षा कम सफलता मिलने से किसी बात की चिंता हो सकती है. इस दौरान आपको बिना सोचे समझे निर्णय नहीं लेने की सलाह दी जाती है. किसी काम की जल्दबाजी से आपको नुकसान हो सकता है.

मिथुन

रविवार के दिन चंद्रमा आज मेष राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. व्यापारीवर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है. व्यापार तथा आय में वृद्धि होगी. मित्रों से लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है. आज आपके काम से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. नौकरी में अधिकारियों की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है. विवाह के इच्छुक व्यक्तियों का रिश्ता पक्का हो सकता है. परिवार में पत्नी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे. जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना विवाद भी दूर होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

Advertisement

कर्क

रविवार के दिन चंद्रमा आज मेष राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए शुभ है. नौकरीपेशा लोगों से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. व्यापार में भी उन्नति होगी. परिवार में वातावरण अच्छा बना रहेगा. घर की साज-सजावट कर उसे सुंदर बना सकेंगे. माता से भी लाभ मिलेगा. शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रुप से प्रसन्न रहेंगे. धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. संतान की प्रगति का समाचार सुनकर अच्छा लगेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय लाभप्रद है.

सिंह

रविवार के दिन चंद्रमा आज मेष राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आज का दिन मध्यम फलदायी है. आप धार्मिक और मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं. आपका व्यवहार न्याय प्रिय रहेगा. धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा. स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा. पेट दर्द से परेशानी होगी. विदेश में रहने वाले स्वजनों का समाचार मिलेगा. अधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक बात करें. नौकरी और व्यापार में परेशानी होगी. व्यापार बढ़ाने संबंधी कोई काम आज ना करें. संतान की चिंता रहेगी. आलस्य और थकान रहने से आज आराम करना पसंद करेंगे.

Advertisement

कन्या

रविवार के दिन चंद्रमा आज मेष राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आज वाणी पर संयम रखें और किसी नए काम का आरंभ ना करें. क्रोध एवं आवेश के कारण बातचीत में नुकसान हो सकता है. परिवार एवं मित्रों के साथ भी वाद-विवाद हो सकता है. व्यापार में भागीदारी के काम में ध्यान रखें. संभव हो सके, तो आज यात्रा ना करें. खान-पान पर नियंत्रण रखें. प्रेम जीवन में सफलता बनी रहेगी. आपको आज नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है. विद्यार्थियों को मन एकाग्र नहीं रहेगा. इससे पढ़ाई में दिक्कत आएगी.

तुला

रविवार के दिन चंद्रमा आज मेष राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आज सांसारिक जीवन का विशेष रूप से आनंद उठा सकते हैं. परिजनों के साथ सामाजिक काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं. छोटी यात्रा का आयोजन होगा. व्यापार में वृद्धि कर सकते हैं. सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश मिलने का भी योग है. आकस्मिक धन लाभ की भी संभावना है. आज समय पर अपना काम पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों को लाभ हो सकता है. प्रेम जीवन में संतुष्टि रहेगी.

वृश्चिक

रविवार के दिन चंद्रमा आज मेष राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. आज पारिवारिक वातावरण आनंद और उल्लास से लबालब रहेगा. मन में स्फूर्ति का संचार होगा. विरोधी एवं दोस्त के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे. दफ्तर में सहकर्मियों का साथ मिलेगा. व्यापार में नए ग्राहक मिलने से मन प्रसन्न रह सकता है. आप उत्साह से व्यापार बढ़ाने की योजना पर भी काम करेंगे. आज आप रोमांटिक बने रहेंगे. आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं. अधूरे काम पूरे होंगे.

धनु

रविवार के दिन चंद्रमा आज मेष राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. संतान के स्वास्थ्य और पढ़ाई की चिंता के कारण मन नहीं लगेगा. पेट संबंधी बीमारियां परेशान करेंगी. काम की असफलता से आपके अंदर हताशा होगी. क्रोध को काबू में रखें. साहित्य, लेखन तथा कला के प्रति गहरी रुचि रखेंगे. आज प्रियजन के साथ आपकी मुलाकात रोमांचक बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ समय अच्छा कटेगा. वाद-विवाद तथा चर्चा में न उतरें. व्यापार में भागीदार की बात को भी महत्व दें. समय पर काम पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करनी होगी.

Advertisement

मकर

रविवार के दिन चंद्रमा आज मेष राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. आप का आज का दिन मध्यम फलदायी है. शारीरिक एवं मानसिक रूप से आज प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे. घर में परिजनों के साथ विवाद से मन में अशांति रहेगी. समय पर भोजन न मिलने की संभावना है. नींद नहीं आने से परेशान रहेंगे. पानी वाली जगहों से दूर रहें. धन की हानि और अपयश के योग हैं. दोपहर के बाद समय बदलेगा और आप अपने परिजनों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं.

कुंभ

आज चिंता मुक्त होने से आप राहत महसूस करेंगे. आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी. बुजुर्गों और मित्रों से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं. मित्रों एवं स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा. प्रिय व्यक्तियों का साथ मिलेगा. दांपत्यजीवन में अधिक घनिष्ठता का अनुभव होगा. आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा प्राप्त होगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मध्यम फलदायी है. विद्यार्थियों के लिए आज समय अच्छा रहेगा.

Advertisement

मीन

आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है. क्रोध के कारण किसी के साथ तकरार या मनमुटाव होने की संभावना है. शारीरिक कष्ट का अनुभव होगा. विशेष रूप से आंख का ध्यान रखें. परिवार के सदस्य घर में विरोध का वातावरण बना सकते हैं. गलत जगह धन खर्च होगा. नकारात्मक विचार आपके मन पर हावी न हो, इसका ध्यान रखें. खान-पान पर संयम रखें. सामान्य रूप से आज का दिन सोच-समझकर चलने जैसा है.

Featured Video Of The Day
Strait of Hormuz Crisis में Iran का दांव! US Ally Japan को राहत देकर क्या खेल पलटा | Middle East War
Topics mentioned in this article