Aaj ka Panchang 26 March 2026 : नवरात्र‍ि की अष्टमी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, मासिक दुर्गाष्टमी के साथ रवि योग का संयोग

Aaj ka panchang in hindi 2026 today : चैत्र नवरात्र‍ि की अष्टमी तिथि 26 मार्च को पड़ रही है और इस द‍िन महागौरी की पूजा की जाती है. दुर्गाष्‍टमी और कन्‍या पूजन का यह है शुभ मुहूर्त.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Hindi panchang 2026 : आज का पंचांग यहां जान‍िए.

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 26 March 2026 : चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि 26 मार्च को पड़ रही है. इस दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है- साथ ही अशोक अष्टमी व्रत और मासिक दुर्गाष्टमी भी मनाई जाएगी. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का भी संयोग बन रहा है, जो शुभ कार्यों के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है. नवरात्र की अष्टमी तिथि पर मां महागौरी की आराधना से भक्तों को शक्ति, सौभाग्य और सुख की प्राप्ति होती है.

Ashtami-Navami 2026 Date: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी कब है? जानें अष्टमी और नवमी पर किस समय करें कन्या पूजन

दृक पंचांग के अनुसार, गुरुवार को सूर्योदय 6 बजकर 18 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 36 मिनट पर होगा. तिथि की बात करें तो अष्टमी सुबह 11 बजकर 48 मिनट तक है. उदयातिथि के अनुसार पूरे दिन अष्टमी का मान होगा. नक्षत्र आर्द्रा है जो शाम 4 बजकर 19 मिनट तक रहेगा.

धर्मशास्त्र के अनुसार, शुभ कार्य सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत काल या अभिजित मुहूर्त में करना शुभकर होता है। वहीं, राहुकाल और दुर्मुहूर्त या अशुभ समय के दौरान किसी भी शुभ काम से बचना चाहिए.

Advertisement

गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 45 मिनट से 5 बजकर 31 मिनट तक, अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. वहीं, गोधूलि मुहूर्त 6 बजकर 34 मिनट शाम से 6 बजकर 58 मिनट तक, अमृत काल सुबह 6 बजकर 50 मिनट से 8 बजकर 21 मिनट तक और सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 4 बजकर 19 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 17 मिनट तक रहेगा. साथ ही रवि योग शाम 4 बजकर 19 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 17 मिनट तक रहेगा.

अशुभ समय की बात करें तो 26 मार्च को राहुकाल दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से 3 बजकर 31 मिनट तक, यमगंड सुबह 6 बजकर 18 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट तक, गुलिक काल सुबह 9 बजकर 23 मिनट से 10 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. वहीं, दुर्मुहूर्त सुबह 10 बजकर 24 मिनट से 11 बजकर 13 मिनट तक रहेगा.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Trump के शांति प्रस्ताव पर ईरान का पलटवार! क्या करेगा इजरायल? | Dekh Raha Hai India
Topics mentioned in this article