25 फरवरी का पंचांग: बुधवार को पूरे दिन प्रभावी सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

Aaj Ka Panchang: बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन प्रभावी रहेगा. शुभ कार्यों के लिए दिन बहुत अच्छा है. रवि योग दोपहर 1 बजकर 38 मिनट से 26 फरवरी की सुबह 6 बजकर 49 मिनट तक रहेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Aaj Ka Panchang: 25 फरवरी का पंचांग

Aaj Ka Panchang: सनातन परंपरा में पंचांग को समय की सबसे प्रमाणिक और व्यापक व्यवस्था माना गया है. आधुनिक कैलेंडर और घड़ी के बजाय पंचांग से शुभ-अशुभ मुहूर्त तय करते हैं. यह सूर्योदय, सूर्यास्त के साथ दिनभर के शुभ-अशुभ कालों की पूरी जानकारी देता है. 25 फरवरी को बुधवार है. इस दिन शुभ योगों का संयोग बन रहा है. 

इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन प्रभावी रहेगा, जो सभी प्रकार के शुभ कार्यों, नई शुरुआत, व्यापार, विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश और अन्य महत्वपूर्ण कामों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. साथ ही बुधवार होने से गणपति और बुध ग्रह की पूजा-अर्चना का भी विशेष महत्व है.

दृक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 25 फरवरी की सुबह 4 बजकर 51 मिनट तक है, उसके बाद नवमी तिथि रहेगी. नक्षत्र रोहिणी दोपहर 1 बजकर 38 मिनट तक, उसके बाद मृगशिरा है. योग विष्कम्भ और करण बालव दोपहर 3 बजकर 45 मिनट तक, उसके बाद कौलव रहेगा. चंद्रमा वृषभ राशि में संचार करेंगे. वहीं, सूर्योदय 6 बजकर 50 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 18 मिनट पर होगा.

शुभ योग और मुहूर्त की बात करें, तो बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन प्रभावी रहेगा. शुभ कार्यों के लिए दिन बहुत अच्छा है. रवि योग दोपहर 1 बजकर 38 मिनट से 26 फरवरी की सुबह 6 बजकर 49 मिनट तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 10 मिनट से 6 बजे तक है, जो पूजा, ध्यान और अध्ययन के लिए सर्वोत्तम माना जाता है. वहीं, अमृत काल सुबह 10 बजकर 38 मिनट से दोपहर 12 बजकर 8 मिनट तक और विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से 3 बजकर 15 मिनट तक है.

Advertisement

अशुभ समय की बात करें तो बुधवार को राहुकाल दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से 2 बजे तक है. इस दौरान शुभ कार्य वर्जित होते हैं. यमगंड सुबह 8 बजकर 16 मिनट से 9 बजकर 42 मिनट तक गुलिक काल सुबह 11 बजकर 8 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक है. दुर्मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक और ज्वालामुखी योग सुबह 6 बजकर 50 मिनट से दोपहर 1 बजकर 38 मिनट तक है. इस समय कोई नया या शुभ कार्य नहीं करना चाहिए.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Assam Elections 2026: बीवी vs बीवी का मुद्दा, डिबेट में गरमाई बहस! | NDTV India
Topics mentioned in this article