Talking Bhagwat Geeta: आजकल टेक्नोलॉजी (Technology) ने इतनी तरक्की कर ली है कि हमें कुछ भी काम करने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ती और बैठे-बैठे ही हमारे सारे काम हो जाते हैं. लेकिन कुछ पढ़ने (Reading) के लिए हमें खुद ही किताबें (Books) पढ़नी पड़ती हैं, पर अब इसके लिए भी ऐसा गैजेट (Gadget) आ गया है कि आप पूरी किताब को सुन सकते हैं. हाल ही में इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर ट्रेंड हो रहा है, जिसमें एक महिला टॉकिंग गीता गैजेट से भगवत गीता सुनती नजर आ रही हैं. आइए आपको भी बताते हैं इस छोटे से गैजेट के बारे में.
इस साल 2 दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानिए क्या है तारीख और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस छोटे से टूल से सुन सकते हैं पूरी की पूरी भगवत गीता
इंस्टाग्राम पर himani_happiness_hub नाम से बने पेज पर ये वीडियो शेयर किया गया है. इसमें एक महिला टॉकिंग गीता का यूज करके भगवत गीता सुनने के बारे में जानकारी दे रही हैं. दरअसल, इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको बस इसे भगवत गीता के किसी भी पेज पर रखना है. उदाहरण के रूप में अगर आप इसे शंख के ऊपर रखते हैं, तो इसमें से शंख की आवाज आने लगती है. इसी तरह से अगर आप इसे किसी अध्याय के ऊपर रखते हैं, तो ये टॉकिंग गीता उस अध्याय को दोहराने लगता है. ऐसे में आपको भगवत गीता को पढ़ने की जरूरत नहीं है. आप आसानी से इसे कभी भी सुन सकते हैं. इतना ही नहीं भगवत गीता को सुनने के लिए आप कोई भी भाषा का चुनाव कर सकते हैं. इस टॉकिंग गीता में आपको हिंदी, इंग्लिश समेत कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ टॉकिंग गीता का वीडियो
टॉकिंग गीता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और 4 लाख 77 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं. एक यूजर ने लिखा तकनीक का सही इस्तेमाल. ये बच्चों के लिए हमारी संस्कृति को एक अलग तरीके से सीखने में मददगार होगा. इसी तरह से कई यूजर्स इस टॉकिंग गीता को खरीदने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं. बता दें कि इस तरह के कई सारे गैजेट्स इन दिनों मार्केट में अवेलेबल है, जिसमें आप गीता से लेकर कई सारी किताबों को ऑडियो के रूप में सुन सकते हैं और इसे पढ़ने से बच सकते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
प्रभास की फिल्म आदिपुरुष ने शुरू कर दी कमाई, कितने टिकट बिके? जानें लेटेस्ट अपडेटNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं