Vastu Shastra: घर में हैं ये 5 वास्तु दोष तो रुक सकती है आपकी तरक्की, धन और समृद्धि चाहिए तो आज ही सुधारें

Vastu Shastra: यहां हम आपको घर से जुड़ी 5 ऐसी आम वास्तु गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें समय रहते सुधार लेना बेहतर माना जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Vastu Shastra: घर में आज ही ठीक कर लें वास्तु की ये गलतियां

Vastu Shastra: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का खास महत्व माना जाता है. मान्यता है कि अगर घर का निर्माण और उसकी व्यवस्था वास्तु नियमों के अनुसार हो, तो घर में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. वहीं, अगर घर में कुछ वास्तु दोष हो जाएं या छोटी-छोटी गलतियां रह जाएं, तो इसका असर व्यक्ति की तरक्की और आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है. कई बार लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो धीरे-धीरे नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकती हैं. इसलिए समय-समय पर घर में कुछ जरूरी सुधार करना बहुत जरूरी माना जाता है. यहां हम आपको घर से जुड़ी 5 ऐसी आम वास्तु गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें समय रहते सुधार लेना बेहतर माना जाता है.

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026: कल से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, जानें किस दिन कौन सा रंग पहनें

नंबर 1- घर में पानी का रिसाव

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में नल का टपकना, पाइप का लीक होना या दीवारों में नमी रहना शुभ नहीं माना जाता. इसे धन के लगातार खर्च होने का संकेत माना जाता है. इसलिए अगर घर में कहीं भी पानी का रिसाव हो रहा है तो उसे जल्द से जल्द ठीक कराना चाहिए.

नंबर 2- मुख्य दरवाजे पर जूते-चप्पल का ढेर

घर का मुख्य द्वार बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि यहीं से सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसर घर में प्रवेश करते हैं. अगर मुख्य दरवाजे के पास जूते-चप्पल या बेकार सामान का ढेर लगा रहता है, तो ऊर्जा का प्रवाह बाधित हो सकता है. इसलिए इस जगह को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखना चाहिए.

Advertisement
नंबर 3- घर में टूटी-फूटी चीजें रखना

घर में टूटे फर्नीचर, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान या टूटे सजावटी आइटम रखना वास्तु के अनुसार ठीक नहीं माना जाता. ऐसी चीजें नकारात्मकता और रुकावट का प्रतीक मानी जाती हैं. इसलिए बेहतर है कि इन्हें घर से हटा दिया जाए.

नंबर 5- आईने की गलत दिशा

घर में आईना लगाने की दिशा भी बहुत मायने रखती है. वास्तु के अनुसार, बेडरूम में या दक्षिण-पूर्व दिशा में आईना लगाना सही नहीं माना जाता. इससे मानसिक तनाव और आर्थिक असंतुलन की स्थिति बन सकती है.

Advertisement
नंबर 5- रसोईघर या शौचालय की गलत दिशा

वास्तु शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा को बहुत पवित्र माना गया है. अगर इस दिशा में रसोईघर या शौचालय हो, तो यह ऊर्जा के संतुलन को प्रभावित कर सकता है. इससे अनावश्यक खर्च बढ़ने या आर्थिक परेशानियां आने की संभावना मानी जाती है.

ये उपाय भी कर सकते हैं
  • वास्तु के अनुसार, घर में सेंधा नमक या समुद्री नमक का कटोरा रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम करने में मदद मिलती है. 
  • उत्तर दिशा में मनी प्लांट या छोटा फव्वारा रखना भी शुभ माना जाता है. 
  • इसके अलावा घर में समय-समय पर कपूर जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
  • अगर घर साफ-सुथरा, व्यवस्थित और संतुलित ऊर्जा वाला हो, तो माना जाता है कि इससे जीवन में शांति, खुशहाली और आर्थिक स्थिरता आने में मदद मिल सकती है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War:क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Mic On Hai | Top News
Topics mentioned in this article