विज्ञापन

4000 करोड़ी फिल्म के ट्रेलर में 1 सेकंड में लूटी लाइमलाइट, कौन है रामायण में सीता की बहन मांडवीय़

रामायण के ट्रेलर में साई पल्लवी के साथ माता सीता के किरदार के साथ एक एक्ट्रेस पर फैंस की नजर टिक गई थीं, जो स्टार प्लस के सीरियल में नजर आ चुकी हैं.

4000 करोड़ी फिल्म के ट्रेलर में 1 सेकंड में लूटी लाइमलाइट, कौन है रामायण में सीता की बहन मांडवीय़
कौन है रिया कपूर, जो रामायण में बनीं सीता साई पल्लवी की बहन
YouTube
नई दिल्ली:

30 जुलाई 2026 को 4000 करोड़ के महंगे बजट में बनीं नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया था. फिल्म के ट्रेलर में रावण के अवतार में यश, राम के अवतार में रणबीर कपूर, माता सीता के अवतार में साई पल्लवी, लक्ष्मण के अवतार में रवि दुबे और शूर्पणखा के अवतार में रकुल प्रीत सिंह ने सुर्खियां बटोरी. हालांकि एक सेकंड के सीन ने चर्चा का विषय बन गई, जिसमें माता सीता की बहन मांडवी के किरदार में एक लड़की ने सुर्खियां बटोरी. कुछ लोगों ने कहा कि वह साई पल्लवी पर भारी पड़ीं तो कुछ ने उनका नाम सुरभि दास बताया. हालांकि अब हम आपको बताने हैं कि सीता की चचेरी बहन मांडवी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कौन हैं?

रामायण में मांडवी बनेंगी ये एक्ट्रेस

ट्रेलर में माता सीता की चचेरी बहन के रोल में नजर आ रहीं एक्ट्रेस रिया कपूर हैं, जिसे लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि वह सुरभि दास हैं. वहीं अब पता चला है कि वह और कोई नहीं एक्ट्रेस रिया कपूर हैं, जिन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर रामायण का ट्रेलर शेयर करते हुए बताया कि वह फिल्म में माता सीता के किरदार में हैं. 

हिंदी सिनेमा में रिया कपूर जाना माना चेहरा नहीं हैं. रामायण से पहले वह तेलुगू फिल्म मिस टेरियस में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने स्टार प्लस की शो सम्पूर्णा  में नैना का किरदार निभाया था. उनका किरदार दिसंबर 2025 में खत्म कर दिया गया था. इसके अलावा वह कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं. जबकि इंस्टाग्राम पर उनके 15.2के फॉलोअर्स हैं, जिसमें वह फैंस के लिए पोस्ट शेयर करती रहती हैं. 

कौन है मांडवी

रिया कपूर रामायण में मांडवी का किरदार निभा रही हैं, जो सीता की कजिन और राजा कुशध्वज और महारानी चंद्रभागा की बेटी हैं. वह श्रुतकीर्ति की बहन हैं. मांडवी की शादी राम के सौतेले भाई भरत से शादी हुई थी, जो कि कैकई के बेटे थे. माना जाता है कि मांडवी लक्ष्मी के शंख का अवतार थीं. मांडवी और भरत के दो पुत्र तक्ष और पुष्कल थे. 

ये भी पढ़ें- मीना कुमारी के 5 सदाबहार गाने, हिंदी सिनेमा के बेहतरीन सिंगरों ने अपनी आवाज से पिरोया, बन गए ऑल टाइम फेवरेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Sai Pallavi, Mata Sita, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com