तेलंगाना की पेड्डापल्ली लोकसभा सीट (Peddapalle Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के आम चुनाव में TRS की बालका सुमन ने जीत दर्ज की थी. उन्हें 5,65,496 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के विवेकानंद 2,74,338 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास की बात करें, तो सन् 1962 व 1967 में यह सीट कांग्रेस के एम.आर कृष्णा के हाथ में थी. 1971 में TPS के तुलसीराम, 1977 में कांग्रेस के तुलसीराम, 1980 में कांग्रेस के के. राजमल्लू, 1984 में TDP के गोटे भूपति, 1989, 1991 व 1996 में कांग्रेस के वेंकट स्वामी, 1998 व 1999 में सुगुना कुमारी, 2004 में कांग्रेस के वेंकट स्वामी, 2009 में कांग्रेस के विवेकानंद ने यहां कब्जा किया था.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 7 सीटें आती हैं, जिनमें चेन्नूर, बेलमपल्ली, मनचेरियल, धर्मपुरी, रामागुंडम, मंथनी व पेद्दापल्ली शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
आदिलाबाद | सोयम बापू राव | बीजेपी | जीते |
भोंगिर | कोमति रेड्डी वेंकट रेड्डी | कांग्रेस | जीते |
चेवेल्ला | डॉ. जी. रंजीथ रेड्डी | टीआरएस | जीते |
हैदराबाद | असदुद्दीन ओवैसी | एआईएमआईएम | जीते |
करीमनगर | बंदी संजय कुमार | बीजेपी | जीते |
खम्मम | नामा नागेश्वर राव | टीआरएस | जीते |
महबूबाबाद | कविता मलोतू | टीआरएस | जीते |
महबूबनगर | मन्ने श्रीनिवास रेड्डी | टीआरएस | जीते |
मल्काजगिरी | अनुमुला रेवंत रेड्डी | कांग्रेस | जीते |
मेदक | कोटा प्रभाकर रेड्डी | टीआरएस | जीते |
नगरकुरनूल | पोतुगंती रामुलू | टीआरएस | जीते |
नलगोंडा | उत्तम कुमार रेड्डी नालमदा | कांग्रेस | जीते |
निजामाबाद | अरविंद धर्मपुरी | बीजेपी | जीते |
पेद्दापल्ली | वेंकटेश नेता बोरलाकुंटा | टीआरएस | जीते |
सिकंदराबाद | जी. किशन रेड्डी | बीजेपी | जीते |
वारंगल | दयाकर पसूनूरी | टीआरएस | जीते |
ज़हीराबाद | बी.बी. पाटिल | टीआरएस | जीते |
Advertisement