तेलंगाना की करीमनगर लोकसभा सीट (Karimnagar Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के आम चुनाव में TRS के विनोद कुमार बोइनापल्ली ने जीत हासिल की थी. उन्हें 5,05,358 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के पोन्नम प्रभाकर 3,00,706 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास की बात करें, तो सन् 1957 में यह सीट कांग्रेस के एम.आर कृष्णा के हाथ में थी. 1962 में कांग्रेस के जुवड़ी रमापति, 1967 में कांग्रेस के जे.आर राव, 1971 में TPS के सत्यनारायण, 1977 व 1980 में कांग्रेस के सत्यनारायण राव, 1984 में कांग्रेस के जुववदी चोकारो, 1989 व 1991 में कांग्रेस के चोका राव, 1996 में TDP के लगंडूला रमना, 1998 व 1999 में BJP के चेन्नामणि विद्यासागर, 2004 में TRS के चंद्रशेखर, 2006 के उपचुनाव में चंद्रशेखर, 2008 के उपचुनाव में TRS के चंद्रशेखर, 2009 में कांग्रेस के पोन्नम प्रभाकर ने यहां कब्जा किया.
विनोद कुमार का जन्म 22 जुलाई, 1959 में हुआ था. वह पेशे से अधिवक्ता हैं.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 7 सीटें आती हैं, जिनमें करीमनगर, चोपपंडी, वेमुलावाड़ा, सिरसीला, मनकोंडूर, हुज़ूरबाद व हुस्नाबाद शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
आदिलाबाद | सोयम बापू राव | बीजेपी | जीते |
भोंगिर | कोमति रेड्डी वेंकट रेड्डी | कांग्रेस | जीते |
चेवेल्ला | डॉ. जी. रंजीथ रेड्डी | टीआरएस | जीते |
हैदराबाद | असदुद्दीन ओवैसी | एआईएमआईएम | जीते |
करीमनगर | बंदी संजय कुमार | बीजेपी | जीते |
खम्मम | नामा नागेश्वर राव | टीआरएस | जीते |
महबूबाबाद | कविता मलोतू | टीआरएस | जीते |
महबूबनगर | मन्ने श्रीनिवास रेड्डी | टीआरएस | जीते |
मल्काजगिरी | अनुमुला रेवंत रेड्डी | कांग्रेस | जीते |
मेदक | कोटा प्रभाकर रेड्डी | टीआरएस | जीते |
नगरकुरनूल | पोतुगंती रामुलू | टीआरएस | जीते |
नलगोंडा | उत्तम कुमार रेड्डी नालमदा | कांग्रेस | जीते |
निजामाबाद | अरविंद धर्मपुरी | बीजेपी | जीते |
पेद्दापल्ली | वेंकटेश नेता बोरलाकुंटा | टीआरएस | जीते |
सिकंदराबाद | जी. किशन रेड्डी | बीजेपी | जीते |
वारंगल | दयाकर पसूनूरी | टीआरएस | जीते |
ज़हीराबाद | बी.बी. पाटिल | टीआरएस | जीते |
Advertisement