बीजेपी
बीजेपी
राजस्थान की चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट (Chittorgarh Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के चुनाव में BJP के चन्द्र प्रकाश जोशी ने जीत हासिल की थी. उन्हें 7,03,236 वोट मिले और 3,86,379 वोटों के साथ कांग्रेस की गिरिजा व्यास दूसरे स्थान पर रही थीं.
चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से 1952 में भारतीय जनसंघ के यूएम त्रिवेदी पहले सांसद बने. 1957 से 1967 तक कांग्रेस के माणिक्य लाल वर्मा और ओंकार लाल बोहरा इस सीट से चुनाव जीते. 1971 में जनसंघ के विश्वनाथ झुनझुनवाला को यहां से जीत मिली. 1977 में भारतीय लोकदल के श्याम सुन्दर सोमानी यहां से सांसद चुने गए. 1980 और 1984 में कांग्रेस की निर्मला कुमारी शेखावत ने दो बार इस सीट से जीत हासिल की. 1989 से 1996 तक BJP के महेन्द्र सिंह मेवाड़ एक बार और जसवंत सिंह दो बार इस सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचे. 1998 में कांग्रेस के उदय लाल अंजना ने जीत दर्ज़ की. फिर 1999 और 2004 में BJP के श्रीचन्द कृपलानी इस सीट से विजयी हुए. 2009 में कांग्रेस की गिरिजा व्यास इस सीट से सांसद बनीं.
चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट के अंतर्गत मावली, वल्लभनगर, कापसन, बेगुन, चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा, बारीसदरी और प्रतापगढ़ विधानसभा सीटें आती हैं. कापसन विधानसभा अनुसूचित जाति के लिए और प्रतापगढ़ अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है.राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट पर 2014 के चुनाव में BJP के अर्जुन राम मेघवाल ने जीत दर्ज की थी. उन्हें 5,84,932 वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस के शंकर पन्नू 2,76,853 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास पर बात करें, तो सन् 1957, 1962, 1967 व 1971 में यह सीट निर्दलीय उम्मीदवार महाराजा करनी सिंह के पास थी. सन् 1977 में BLD के हरिराम, 1980 व 1984 में कांग्रेस के मनफूल सिंह, 1989 में CPM के सोपत सिंह और 1991 में कांग्रेस के मनफूल सिंह ने इस सीट पर कब्जा किया था. 1996 में BJP के महेंद्र सिंह, 1998 में कांग्रेस के बलराम जाखड़ और 1999 में कांग्रेस के रामेश्र्वर सिंह के पास यह सीट आई. 2004 में BJP के धर्मेंद्र, वहीं 2009 से वर्तमान समय तक यह सीट BJP के अर्जुन राम के हाथ में है.
इस संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें आती हैं, जिनमें बीकानेर पूर्व, बीकानेर पश्चिम, कोलायत, खाजूवाल, लूणकसर, डूंगरगढ़, नोखा व अनूपगढ़ शामिल हैं.
मेघवाल पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ फिलीपीन्स से एमबीए भी किया हुआ है.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अजमेर | ![]() | ![]() | जीते |
अलवर | ![]() | ![]() | जीते |
बांसवाड़ा | ![]() | ![]() | जीते |
बाड़मेर | ![]() | ![]() | जीते |
भरतपुर | ![]() | ![]() | जीते |
भीलवाड़ा | ![]() | ![]() | जीते |
बीकानेर | ![]() | ![]() | जीते |
चित्तौड़गढ़ | ![]() | ![]() | जीते |
चुरू | ![]() | ![]() | जीते |
दौसा | ![]() | ![]() | जीते |
गंगानगर | ![]() | ![]() | जीते |
जयपुर | ![]() | ![]() | जीते |
जयपुर ग्रामीण | ![]() | ![]() | जीते |
जालौर | ![]() | ![]() | जीते |
झालावाड़-बारां | ![]() | ![]() | जीते |
झुंझुनूं | ![]() | ![]() | जीते |
जोधपुर | ![]() | ![]() | जीते |
करौली-धौलपुर | ![]() | ![]() | जीते |
कोटा | ![]() | ![]() | जीते |
नागौर | ![]() | ![]() | जीते |
पाली | ![]() | ![]() | जीते |
राजसमंद | ![]() | ![]() | जीते |
सीकर | ![]() | ![]() | जीते |
टोंक-सवाई माधोपुर | ![]() | ![]() | जीते |
उदयपुर | ![]() | ![]() | जीते |
Advertisement
Advertisement