एनसीपी
एनसीपी
केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप की एकमात्र लोकसभा सीट लक्षद्वीप (Lakshadweep Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 में हुए चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मोहम्मद फैज़ल पी.पी. ने जीत हासिल की थी. उन्हें 21,665 वोट मिले थे, जबकि 20,130 वोट हासिल कर कांग्रेस के मोहम्मद हमदुल्ला सईद दूसरे पायदान पर रहे थे.
लक्षद्वीप लोकसभा सीट पर 1971, 1977, 1980, 1984, 1989, 1991, 1996, 1998 और 1999 में कांग्रेस के पी.एम. सईद, 2004 में JD (D) के पी. पुकुन्ही कोया, 2009 में कांग्रेस के मोहम्मद हमदुल्ला सईद ने जीत हासिल की थी.
मोहम्मद फैज़ल पी.पी का जन्म 1975 में हुआ था, उन्होंने कालीकट विश्वविद्यालय से एमबीए की शिक्षा उत्तीर्ण की है. पेशे से वह सामाजिक कार्यकर्ता हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
लक्षद्वीप | ![]() | ![]() | जीते |