कर्नाटक की बंगलौर उत्तर लोकसभा सीट (Bangalore North Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 में हुए चुनाव में BJP के डी.वी. सदानंद गौड़ा ने जीत हासिल की थी. उन्हें 7,18,326 वोट मिले थे और 4,88,562 वोट हासिल कर कांग्रेस के सी. नारायण स्वामी दूसरे पायदान पर रहे थे.
बैंगलोर उत्तर लोकसभा सीट से 1977, 1980, 1984, 1989, 1991, 1998 और 1999 में पूर्व रेलमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सी.के. जाफर शरीफ़ सात बार सांसद रहे हैं. 1996 में जनता दल के सी. नारायणस्वामी, 2004 में BJP के एच.टी. संगलिआना और 2009 में BJP के डी.बी. चंद्रेगौड़ा ने जीत हासिल की थी.
डी.वी. सदानंद गौड़ा कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं, और नरेंद्र मोदी सरकार में विधि एवं संकाय मंत्री हैं.
बंगलौर उत्तर लोकसभा के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें के.आर.पुरम, ब्यातारायणपुरा, यशवंतपुरा, दसराहल्ली, महालक्ष्मी लेआउट, मल्लेश्वरम, हेबल और पुलकेशीनगर शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
बागलकोट | गद्दीगौदर पर्वतगौड़ा चंदनगौड़ा | बीजेपी | जीते |
बैंगलोर सेंट्रल | पी.सी. मोहन | बीजेपी | जीते |
बैंगलोर उत्तर | डी.वी. सदानंद गौड़ा | बीजेपी | जीते |
बैंगलोर ग्रामीण | डी. के. सुरेश | कांग्रेस | जीते |
बैंगलोर दक्षिण | तेजस्वी सूर्या | बीजेपी | जीते |
बेलगाम | अंगदी सुरेश चन्नबसप्पा | बीजेपी | जीते |
बेल्लारी | वाई. देवेंद्रप्पा | बीजेपी | जीते |
बीदर | भगवंत खुबा | बीजेपी | जीते |
बीजापुर | जीगाजीनागी रमेश चंदप्पा | बीजेपी | जीते |
चामराजनगर | वी. श्रीनिवास प्रसाद | बीजेपी | जीते |
चिकबल्लापुर | बी.एन. बाचे गौड़ा | बीजेपी | जीते |
चिकोडी | अन्नासाहेब शंकर जौले | बीजेपी | जीते |
चित्रदुर्ग | ए. नारायणस्वामी | बीजेपी | जीते |
दक्षिण कन्नड़ | नलिन कुमार कतील | बीजेपी | जीते |
दावणगेरे | जी.एम. सिद्धेश्वर | बीजेपी | जीते |
धारवाड़ | प्रह्लाद जोशी | बीजेपी | जीते |
गुलबर्ग | डॉ उमेश जी. जाधव | बीजेपी | जीते |
हासन | प्रज्वल रेवन्ना | जेडीएस | जीते |
हावेरी | उदासी एस.सी. | बीजेपी | जीते |
कोलार | एस. मुनिस्वामी | बीजेपी | जीते |
कोप्पल | करडी संगन्ना अमरप्पा | बीजेपी | जीते |
मंड्या | सुमालता अम्बरीश | निर्दलीय-बीजेपी | जीते |
मैसूर | प्रताप सिम्हा | बीजेपी | जीते |
रायचूर | राजा अमरेश्वर नाइक | बीजेपी | जीते |
शिमोगा | बी.वाई. राघवेंद्र | बीजेपी | जीते |
तुमकुर | जी.एस. बसवराज | बीजेपी | जीते |
उडुपी चिकमगलूर | शोभा करंदलाजे | बीजेपी | जीते |
उत्तर कन्नड़ | अनंतकुमार हेगड़े | बीजेपी | जीते |
Advertisement