कर्नाटक की बागलकोट लोकसभा सीट (Bagalkot Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के आम चुनाव में BJP के गद्दीगौदर पर्वतगौड़ा चंदनगौड़ा ने जीत हासिल की थी. उन्हें 5,71,548 वोट मिले थे, और कांग्रेस के अजय कुमार 4,54,988 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास की बात करें तो सन् 1967, 1971 व 1977 में यह सीट कांग्रेस के संगनगौड़ा बसनगौड़ा पाटिल के हाथ में थी. 1980 में कांग्रेस के वीरेंद्र पाटिल, 1984 में कांग्रेस के हनमंतगौड़ा, 1989 में कांग्रेस के सुभाष तम्मन्नप्पा, 1991 में कांग्रेस के सिदप्पा भीमप्पा, 1996 में JD के मेटि हलप्पा यमनप्पा, 1998 में लोक शक्ति के अजय कुमार, 1999 में कांग्रेस के आर.एस. पाटिल, 2004 व 2009 में BJP के गद्दीगौदर पर्वतगौड़ा चंदनगौड़ा ने यहां कब्जा किया.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें आती हैं जिनमें मुधोल, टेरडाल, जामखंडी, बिलगी, बादामी, बागलकोट, हुंगुंड और नरगुंड शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
बागलकोट | गद्दीगौदर पर्वतगौड़ा चंदनगौड़ा | बीजेपी | जीते |
बैंगलोर सेंट्रल | पी.सी. मोहन | बीजेपी | जीते |
बैंगलोर उत्तर | डी.वी. सदानंद गौड़ा | बीजेपी | जीते |
बैंगलोर ग्रामीण | डी. के. सुरेश | कांग्रेस | जीते |
बैंगलोर दक्षिण | तेजस्वी सूर्या | बीजेपी | जीते |
बेलगाम | अंगदी सुरेश चन्नबसप्पा | बीजेपी | जीते |
बेल्लारी | वाई. देवेंद्रप्पा | बीजेपी | जीते |
बीदर | भगवंत खुबा | बीजेपी | जीते |
बीजापुर | जीगाजीनागी रमेश चंदप्पा | बीजेपी | जीते |
चामराजनगर | वी. श्रीनिवास प्रसाद | बीजेपी | जीते |
चिकबल्लापुर | बी.एन. बाचे गौड़ा | बीजेपी | जीते |
चिकोडी | अन्नासाहेब शंकर जौले | बीजेपी | जीते |
चित्रदुर्ग | ए. नारायणस्वामी | बीजेपी | जीते |
दक्षिण कन्नड़ | नलिन कुमार कतील | बीजेपी | जीते |
दावणगेरे | जी.एम. सिद्धेश्वर | बीजेपी | जीते |
धारवाड़ | प्रह्लाद जोशी | बीजेपी | जीते |
गुलबर्ग | डॉ उमेश जी. जाधव | बीजेपी | जीते |
हासन | प्रज्वल रेवन्ना | जेडीएस | जीते |
हावेरी | उदासी एस.सी. | बीजेपी | जीते |
कोलार | एस. मुनिस्वामी | बीजेपी | जीते |
कोप्पल | करडी संगन्ना अमरप्पा | बीजेपी | जीते |
मंड्या | सुमालता अम्बरीश | निर्दलीय-बीजेपी | जीते |
मैसूर | प्रताप सिम्हा | बीजेपी | जीते |
रायचूर | राजा अमरेश्वर नाइक | बीजेपी | जीते |
शिमोगा | बी.वाई. राघवेंद्र | बीजेपी | जीते |
तुमकुर | जी.एस. बसवराज | बीजेपी | जीते |
उडुपी चिकमगलूर | शोभा करंदलाजे | बीजेपी | जीते |
उत्तर कन्नड़ | अनंतकुमार हेगड़े | बीजेपी | जीते |
Advertisement