गुजरात की बनासकांठा लोकसभा सीट (Banaskantha Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के चुनाव में BJP के हरिभाई पार्थीभाई ने जीत दर्ज की थी. उन्हें 5,07,856 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के पटेल जोइताभाई 3,05,522 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास की बात करें, तो सन् 1951 व 1957 में यह सीट कांग्रेस के चावड़ा अकबर के हाथ में थी. 1962 में कांग्रेस के जोहराबेन अकबरभाई, 1967 में SWA के एम अमर्सी, 1969 के उपचुनाव में कांग्रेस के एस.के. पाटिल, 1971 में कांग्रेस के पोपटलाल, 1977 में BLD के चौधरी मोतीभाई, 1980 में कांग्रेस के भेरवदन खेतानजी, 1984 में कांग्रेस के बी.के. गढ़वी, 1989 में JD के शाह जयंतीलाल, 1991 में BJP के चावड़ा हरि सिंह, 1996 में कांग्रेस के बी.के. गढ़वी, 1998 व 1999 में BJP के हरिभाई पार्थीभाई, 2004 में कांग्रेस के चावड़ा हरि सिंह, 2009 में कांग्रेस के गढ़वी मुकेश कुमार ने यहा कब्जा किया था.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 7 सीटें आती हैं, जिनमें वाव, थर्ड, धनेरा, दांता, पालनपुर, डीसा व देवदार शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अहमदाबाद पूर्व | पटेल हसमुखभाई सोमाभाई | बीजेपी | जीते |
अहमदाबाद पश्चिम | डॉ. किरीट पी. सोलंकी | बीजेपी | जीते |
अमरेली | कछाड़िया नारनभाई भीखाभाई | बीजेपी | जीते |
आणंद | पटेल मितेश रमेशभाई (बाकाभाई) | बीजेपी | जीते |
बनासकांठा | पर्बतभाई सावाभाई पटेल | बीजेपी | जीते |
बारडोली | प्रभुभाई नागरभाई वसावा | बीजेपी | जीते |
भरूच | मनसुखभाई वसावा | बीजेपी | जीते |
भावनगर | डॉ. भारतीबेन धीरूभाई शियाल | बीजेपी | जीते |
छोटा उदयपुर | रथवा गीताबेन वजेसिंहभाई | बीजेपी | जीते |
दाहोद | जशवंतसिंह सुमनभाई भाभोर | बीजेपी | जीते |
गांधीनगर | अमित शाह | बीजेपी | जीते |
जामनगर | पूनमबेन हेमतभाई मादम | बीजेपी | जीते |
जूनागढ़ | चूड़ासमा राजेशभाई नारनभाई | बीजेपी | जीते |
कच्छ | चावड़ा विनोद लखमशी | बीजेपी | जीते |
खेड़ा | चौहान देवूसिंह | बीजेपी | जीते |
मेहसाणा | शारदाबेन अनिलभाई पटेल | बीजेपी | जीते |
नवसारी | सी.आर. पाटिल | बीजेपी | जीते |
पंचमहल | रतनसिंह मगनसिंह राठौड़ | बीजेपी | जीते |
पाटन | दाभी भरतसिंहजी शंकरजी | बीजेपी | जीते |
पोरबंदर | रमेशभाई लावजीभाई धादुक | बीजेपी | जीते |
राजकोट | कुंदरिया मोहनभाई कल्याणजीभाई | बीजेपी | जीते |
साबरकांठा | राठौड़ दीपसिंह शंकरसिंह | बीजेपी | जीते |
सूरत | दर्शन विक्रम जर्दोष | बीजेपी | जीते |
सुरेंद्रनगर | डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई | बीजेपी | जीते |
वडोदरा | रंजनबेन भट्ट | बीजेपी | जीते |
वलसाड | डॉ. के.सी. पटेल | बीजेपी | जीते |
Advertisement