विज्ञापन

किसके नाम दर्ज है सबसे कम उम्र में IAS और IPS बनने का रिकॉर्ड?

दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी क्लियर करना बिल्कुल भी आसान नहीं है. हर साल लाखों कैंडिडेट्स एग्जाम में शामिल होते हैं, लेकिन कुछ को ही सफलता मिलती है. क्या आप जानते हैं कि सबसे कम उम्र में IAS और IPS बनने का रिकॉर्ड किसके नाम है.

किसके नाम दर्ज है सबसे कम उम्र में IAS और IPS बनने का रिकॉर्ड?
सबसे कम उम्र में IPS अफसर बनने का रिकॉर्ड सफिन हसन के नाम है.

Youngest IAS-IPS Officers in India: UPSC की परीक्षा को दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है. हर साल बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स इसमें शामिल होते हैं. कुछ पहले-दूसरे अटेम्प्ट में ही इस एग्जाम को पास कर लेते हैं, तो कुछ कई-कई साल तक सफल नहीं हो पाते हैं. इस बार काफी कम उम्र के कई कैंडिडेट्स ने इस एग्जाम को क्लियर किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे कम उम्र में IAS और IPS बनने का रिकॉर्ड किसके नाम है. आइए जानते हैं किसने सबसे कम उम्र में इस परीक्षा को क्रैक कर सबको हैरान कर दिया.

सबसे कम उम्र में IAS बनने वाले अफसर 

यह रिकॉर्ड महाराष्ट्र के जालना जिले में रहने वाले अंसार शेख के नाम है. उन्होंने साल 2016 में महज 21 साल की उम्र में UPSC क्लियर किया. अंसार के पिता एक ऑटो रिक्शा चलाते थे. घर की हालत ऐसी नहीं थी कि महंगी कोचिंग ली जा सके. उन्होंने पुणे के फर्ग्यूसन कॉलेज से पढ़ाई की और पहले ही अटेम्प्ट में 361वीं रैंक हासिल की. आज वह पश्चिम बंगाल के मालदा में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (ADM) के पद पर तैनात हैं.

सबसे कम उम्र के IAS अफसर

1. अंसार शेख ने 21 साल की उम्र में 2016 में यूपीएससी क्लियर की और 361वीं रैंक हासिल की.

2. सक्षम गोयल ने भी महज 21 की उम्र में पहले ही अटेम्प्ट में 2021 में 27वीं रैंक हासिल की.

3. दिव्या तंवर (21) पहले प्रयास में IPS बनीं, फिर 22 की उम्र में 2021 में IAS

4. रोमन सैनी (22) AIIMS के डॉक्टर थे फिर 2013 में अफसर बने.

5. टीना डाबी (22) ने भी पहले ही अटेम्ट में 2015 में UPSC टॉप किया.

सबसे कम उम्र में IPS बनने वाले अफसर

सबसे कम उम्र में IPS अफसर बनने का रिकॉर्ड सफिन हसन के नाम है. गुजरात के रहने वाले सफिन महज 22 साल की उम्र में साल 2018 में IPS अफसर बन गए थे. सफिन की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है. उनके माता-पिता ने घर चलाने के लिए ईंट भट्टों और रेस्टोरेंट्स में काम किया. पैसे की तंगी के बावजूद सफिन ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने 23 दिसंबर 2019 को गुजरात के जामनगर में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) के रूप में अपना सफर शुरू किया.

भारत के 5 सबसे कम उम्र में IPS अफसर

सफिन हसन- 22 साल (गुजरात)

मेरिन जोसेफ- 22 साल (केरल)

सचिन अतुलकर- 22 साल (मध्य प्रदेश)

अजय प्रताप सिंह- 23 साल (उत्तर प्रदेश)

पूजा यादव- 24 साल (हरियाणा)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com