विज्ञापन

इनाम के मामले में कौन सा बोर्ड है सबसे आगे? जानें टॉपर्स को कितनी दी जाती है राशि

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 2026 में अपने टॉपर्स के लिए इनामी राशि को दोगुना कर दिया है. बिहार सरकार और बोर्ड की ओर से टॉप 10 मेधावियों को भारी नकद राशि के साथ-साथ गैजेट्स भी दिए जाते हैं.

इनाम के मामले में कौन सा बोर्ड है सबसे आगे? जानें टॉपर्स को कितनी दी जाती है राशि
बिहार बोर्ड वर्तमान में सबसे अधिक इनाम राशि देता है.

Bihar Board Topper Prize Money: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) आज 10वीं कक्षा परीक्षा के परिणाम जारी करने वाला है. कुछ ही दिन पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने 12वीं का रिजल्ट भी जारी किया था. रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स के नाम का ऐलान भी किया जाता है और उन्हें अच्छी खासी इनाम राशि भी दी जाती है. दरअसल कई सारे बोर्ड अपने राज्य के टॉपर्स को इनाम देते हैं. हालांकि टॉप करने वाले छात्रों को इनाम राशि देने के मामले में बिहार बोर्ड ही सबसे आगे हैं. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 2026 में अपने टॉपर्स के लिए इनामी राशि को दोगुना कर दिया है. बिहार सरकार और बोर्ड की ओर से टॉप 10 मेधावियों को भारी नकद राशि के साथ-साथ गैजेट्स  भी दिए जाते हैं.

कितनी राशि दी जाती है

पहली रैंक हासिल करने वाले तो 2,00,000 नकद राशि, एक लैपटॉप, एक किंडल ई-बुक रीडर, मेडल और सर्टिफिकेट दिया जाता है. दूसरा स्थान जो छात्र हासिल  करता है उसे 1,50,000 नकद राशि एक लैपटॉप, एक किंडल ई-बुक रीडर, मेडल और सर्टिफिकेट दिया जाता है. तीसरे स्थान हासिल करने वाले को 1,00,000 नकद राशि एक लैपटॉप, एक किंडल ई-बुक रीडर, मेडल और सर्टिफिकेट दिया जाता है. वहीं चौथी रैंक वाले को 20,000 नकद राशि, एक लैपटॉप, मेडल और सर्टिफिकेट दिया है.

ये भी पढ़ें- Bihar 10th Board Result: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के पांच तरीके, वेबसाइट क्रैश होने पर भी नहीं होगी दिक्कत

दूसरी और उत्तर प्रदेश बोर्ड (UPMSP) टॉपर्स को 1 लाख, एक टैबलेट और मेडल से सम्मानित करता है. वहीं CBSE कोई नकद इनाम नहीं देती है. मेधावी छात्रों को 'मेरिट सर्टिफिकेट' दिया जाता. वहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे बोर्ड भी अपने टॉपर्स को कुछ इनाम राशि और जरूर देते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com