UPSC Toppers Tips: UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) 2026 देशभर में रविवार यानी 24 मई को आयोजित होने जा रही है. इस साल भी लाखों छात्र इस परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं. UPSC Prelims एग्जाम में अब कुछ ही समय बचा है. एग्जाम से पहले का ये समय बेहद ही अहम होता है. इस समय अगर सही स्ट्रेटेजी से पढ़ाई की जाए, तो एग्जाम में अच्छे नंबर हासिल किए जा सकते हैं. आज हम आपको सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के टॉपर की कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं. जिनकी मदद से एग्जाम के आखिर समय में किस रणनीति के तहत पढ़ाई की जाए, ये आपको पता चल सकेगा. सही रणनीति की मदद से आपको एग्जाम क्रैक करने में मदद मिलेगी.
UPSC टॉपर की टिप्स
1.शक्ति दुबे
UPSC टॉपर शक्ति दुबे ने 5 असफलता के बाद जाकर सिविल सेवा परीक्षा को क्रैक कर टॉप किया था. शक्ति दुबे के अनुसार उन्होंने पिछले 10-15 सालों के पेपर को हल किया था. ऐसे करने से उन्हें काफी मदद मिली थी. यूपीएससी एग्जाम पैटर्न आसानी से समझ आ जाता है. मॉक टेस्ट और सेल्फ-एनालिसिस की मदद से कमजोरी पहचानी और उसे दूर किया जा सकता है. इसलिए जितना हो सके मॉक टेस्ट दें.
2.अनुज अग्निहोत्री
UPSC 2025 में पहला स्थान हासिल करने वाले अनुज अग्निहोत्री के अनुसार एग्जाम से कुछ दिन पहले जितने हो मॉक टेस्ट दें. ऐसे करने से कमियों की पहचान होती है. 14-16 घंटे पढ़ने के बजाय हर दिन 6 से 8 घंटे की पढ़ाई करें. लेकिन पक्का करें की ये पढ़ाई एकदम परफेक्ट तरीके से हो. जितना हो सके रिवीजन करें. अपनी नींद पर भी ध्यान दें.
3. टीना डाबी
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE) में ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल करने वाली आईएएस टीना डाबी (Tina Dabi) ने एग्जाम की टिप्स शेयर करते हुए एक बार बताया था कि, वे अपने दिन को 3 स्लॉट में बांटती थीं. जो कि 3 घंटे, 2 घंटे और एक घंटे का होता था. 3 घंटे वो कठिन विषयों को देती थी,2 घंटे रिवीजन करती थी. बचे हुए टाइम में करंट अफेयर्स की तैयारी करती थी.
4. आदित्य श्रीवास्तव
UPSC CSE में ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल करने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने अपनी पढा़ई की रणनीति शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने स्मार्ट वर्क पर ध्यान दिया. अपनी गलतियों से सीखा. कमजोर टॉपिक्स पर फोकस किया. आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस अधिक करेगी. ऐसे करने से एग्जाम के समय काफी मदद मिली.
UPSC CSE एग्जाम टिप्स
- प्रारंभिक परीक्षा से पहले रोज कम से कम 1 से 2 आंसर जरूर लिखने की प्रैक्टिस करें.
- परीक्षा के आखिरी दिनों में रिवीजन पर फोकस अधिक करें.
- रोज 30 मिनट न्यूज पेपर जरूर पढ़ें.
- पिछले 5 से 10 साल के प्रश्न पत्रों को हल कर, यूपीएससी एग्जाम के पैटर्न का सही अंदाजा लग जाता है.
ऊपर बताई गई टाइम मैनेजमेंट की टिप्स की मदद से आप आखिरी वक्त में अच्छे से तैयारी कर सकेंगे. याद रखें कि तैयार करने के साथ-साथ अपने खानपान और नींद पर भी अच्छे से फोकस करें. दिन में कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं