UPTET 2026: टीईटी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 27 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें कब होगा एग्जाम

UPTET 2026 Exam: UPTET एक क्वालिफाइंग एलिजिबिलिटी टेस्ट होता है. उत्तर प्रदेश के स्कूलों में प्राइमरी-लेवल और अपर प्राइमरी लेवल की टीचिंग जॉब के लिए एलिजिबल होने के लिए ये पास करना होता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
UPTET 2026 Exam: आवेदन करने की प्रक्रिया  27 मार्च, 2026 से शुरू हो जाएगी. जो कि 26 अप्रैल, 2026 तक चलेगी

UPTET 2026 Notification: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 से जुड़ा हुए एक नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसमें UPTET 2026 परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई है. नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन करने की प्रक्रिया  27 मार्च, 2026 से शुरू हो जाएगी. जो कि 26 अप्रैल, 2026 तक चलेगी. जो भी इच्छुक उम्मीदवार UPTET 2026 परीक्षा देना चाहते हैं, वो आवेदन कर दें.  दरअसल UPTET एक क्वालिफाइंग एलिजिबिलिटी टेस्ट होता है. उत्तर प्रदेश के स्कूलों में प्राइमरी-लेवल और अपर प्राइमरी लेवल की टीचिंग जॉब के लिए एलिजिबल होने के लिए ये पास करना होता है.

परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी

  1. नोटिफिकेशन के अनुसार इस साल, कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फ़ॉर्म भरने से पहले UPESSC पोर्टल पर वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना होगा.
  2. UPTET सर्टिफिकेट अब जिंदगी भर के लिए वैलिड होगा. मतलब कि क्वालिफ़ाइड कैंडिडेट्स को आगे की भर्तियों के लिए एलिजिबल बने रहने के लिए दोबारा टेस्ट देने की जरूरत नहीं होगा.
  3. ये एग्जाम दो शिफ्टों में ऑफ़लाइन (पेन और पेपर) मोड में होगा.

क्या है आयु सीमा

आवेदन करनेवाले उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम 35 साल. रिज़र्व्ड कैटेगरी के लिए स्टैंडर्ड छूट सरकारी नियमों के अनुसार मिलेगी.

पेपर 1 (प्राइमरी): ग्रेजुएशन + 2 साल का D.El.Ed (BTC) या इसके बराबर.
पेपर 2 (अपर प्राइमरी): ग्रेजुएशन + B.Ed / D.El.Ed या 4 साल का B.El.Ed

कब होगा एग्जाम

आयोग की और से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ये परीक्षा जून में होने वाली है. 2, 3 और 4 जुलाई, 2026 परीक्षा का आयोजन राज्यभर में किया जाएगा. ये परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी.

Advertisement

क्या है आवेदन करने की प्रक्रिया

UPTET 2026 का आवेदन लिंक 27 मार्च, 2026 से https://uptet.upessc.org पर एक्टिव होगा. कैंडिडेट्स लिंक एक्टिव होने के बाद उसपर जाकर आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करते हुए वैलिड मोबाइल नंबर, ईमेल ID, पासपोर्ट-साइज़ फोटो, सिग्नेचर और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें.

फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और अभ्यर्थी हितैषी बनाने के उद्देश्य से इस बार ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन' (ओटीआर) व्यवस्था लागू की है. अब अभ्यर्थियों को पहले ओटीआर पूरा करना होगा, उसके बाद ही वे यूपीटीईटी-2026 के लिए आवेदन कर सकेंगे. इस व्यवस्था से फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Forbes की अरबपतियों वाली लिस्ट में आया अलख पांडे का नाम, कॉलेज ड्रॉपआउट ने एडटेक में ऐसे पलट दी बाजी

Featured Video Of The Day
Delh Palam Fire News: मां को बचाने के लिए खूब लड़ी हिमांशी! दोनों जिंदा जले, रुला देगी कहानी
Topics mentioned in this article