5 minutes ago

Uttarakhand Board Class 10th 12th Result 2026 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा रहा है. आज ठीक 10 बजे बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट एक्टिव हो जाएगा. छात्र आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा एनडीटीवी पर भी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. छात्रों के लिए एनडीटीवी के क्यूआर कोड की भी व्यवस्था की गई है. इस बार उत्तराखंड बोर्ड के छात्र ऑनलाइन मोड के अलावा स्कूल पहुंचकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट आपको इस LIVE ब्लॉग में मिलेगी, इसीलिए एनडीटीवी के साथ जुड़े रहें और अपने रिजल्ट की हर अपडेट पाएं. 

लाखों छात्रों को रिजल्ट का इंतजार 

इस साल उत्तराखंड के 1,12,266 छात्र 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए, वहीं 1,02,986 परीक्षार्थियों ने इंटरमीडिएट परीक्षा में हिस्सा लिया. इन सभी छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. आइए जानते हैं कि 10 बजे के बाद कैसे छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 

UK Board Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in/uaresults.nic.in पर जाएं 
  • इसके बाद 10वीं और 12वीं के अलग-अलग लिंक नजर आएंगे, आपकी जो परीक्षा है उस लिंक पर क्लिक करें
  • रिजल्ट पेज खुलने के बाद रोल नंबर डालने का ऑप्शन आएगा 
  • रोल नंबर डालने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा 

Uttarakhand Board Class 10th and 12th Result 2026 LIVE UPDATES:

Apr 25, 2026 09:56 (IST)

UK Board Result 2026 Live: शिक्षा मंत्री जारी करेंगे रिजल्ट

UK Board Result 2026 Live: बस कुछ ही मिनटों में शिक्षा मंत्री 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाले हैं.

Apr 25, 2026 09:45 (IST)

UK Board Result 2026 Live: कुछ ही देर में जारी होगा रिजल्ट

UK Board Result 2026 Live: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट बस कुछ ही मिनटों में जारी होने जा रहा है. रिजल्ट जारी होते ही उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर आप इसे चेक कर सकेंगे.

Apr 25, 2026 09:32 (IST)

UBSE Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट आज 10 बजे, DigiLocker पर तुरंत ऐसे देखें और डाउनलोड करें मार्कशीट

Uttarakhand Board Result 2026::उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे जारी होगा, छात्र DigiLocker और वेबसाइट पर आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

Apr 25, 2026 09:19 (IST)

UK Board 10th, 12th Result Today: बिना इंटरनेट के भी चेक कर सकते हैं उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे, जानें कैसे

UK Board 10th, 12th Result Today: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को फोन पर बिना इंटरनेट के भी चेक किया जा सकता है. महज एक SMS भेजकर आपका रिजल्ट तुरंत फोन में आज जाएगा.

Advertisement
Apr 25, 2026 09:10 (IST)

Uttarakhand Board Results 2026: NDTV Education पोर्टल पर कैसे देखें

1.NDTV Education के नतीजे वाले पेज पर जाएं: ndtv.com/education/results

2."UK Board Class 10 Result 2026" या "UK Board Class 12 Result 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें

3.रोल नंबर और दूसरी ज़रूरी जानकारी डालें

4.सबमिट बटन पर क्लिक करें

5.UBSE का नतीजा 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा

6.नतीजे को डाउनलोड करें और भविष्य में काम आने के लिए सेव कर लें

Apr 25, 2026 08:41 (IST)

Uttarakhand Board Results 2026: शिक्षा मंत्री जारी करेंगे नतीजे

उत्तराखंड बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट राज्य के शिक्षा मंत्री जारी करेंगे. रिजल्ट जारी करते समय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अलावा बोर्ड अध्यक्ष और बोर्ड सचिव  भी उपस्थित रहेंगे.

Advertisement
Apr 25, 2026 08:31 (IST)

UK Board Result 2026 Live Updates: एक साथ जारी किया जाएगा सभी स्ट्रीम का रिजल्ट

आज 12वीं की तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा. साथ ही  साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के टॉपर के बारे में भी बताया जाएगा.

Apr 25, 2026 08:18 (IST)

UK Board Result 2026 Live Updates: स्कूल पोर्टल पर भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट इस बार स्कूल पोर्टल पर जाकर भी चेक किया जा सकता है. 10वीं के छात्रों के लिए ये  सुविधा दी गई है. इसके अलावा स्कूल जाकर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है.

Apr 25, 2026 08:05 (IST)

UBSE UK Board Result 2026 Live: 10वीं का पास प्रतिशत क्या रहा था?

पिछले साल यानी 2025 में यूके बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 89 के आसपास रहा था. लड़कियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था.

Apr 25, 2026 07:54 (IST)

UBSE UK Board Result 2026 Live: पिछले साल क्या रहा था पास प्रतिशत

UBSE UK Board Result 2026 Live:  उत्तराखंड बोर्ड ने पिछले साल यानी 2025 में भी अप्रैल में रिजल्ट जारी किया था.  पिछले साल पास प्रतिशत लगभग 82 प्रतिशत रहा था. 

Advertisement
Apr 25, 2026 07:47 (IST)

UBSE UK Board Result 2026 Live: कब तक मिलेगी मार्कशीट

UBSE UK Board Result 2026 Live उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी हो जाने के बाद छात्र स्कूल के माध्यम से अपनी मार्कशीट हासिल कर सकेंगे. मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के 30 दिनों के अंदर मिल जाएगी.

Apr 25, 2026 07:36 (IST)

UK Board Result LIVE:आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट कैस चेक करें

1.रिजल्ट चेक करने के लिए  सबसे पहले uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं.

2.रिजल्ट जारी होने के बाद होमपेज पर "Class 10 Result 2026" या "Class 12 Result 2026" के लिंक 3.एक्टिव होगा. इस लिंक पर क्लिक करें.

4.अपना रोल नंबर दर्ज करें.

5.'Submit' या 'Get Result' बटन पर क्लिक करें. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा

Advertisement
Apr 25, 2026 07:29 (IST)

UK Board Result LIVE: पास होने के लिए चाहिए कितने अंक

UK Board Result LIVE:  उत्तराखंड बोर्ड में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है. वहीं एक या दो विषयो में फेल होने पर छात्र को दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा.

Apr 25, 2026 07:25 (IST)

UK Board Result LIVE: SMS के जरिए चेक करें रिजल्ट

UK Board Result LIVE: SMS के जरिए भी कक्षा 10वीं का रिजल्ट आप चेक कर सकते हैं. UK10 <Roll Number> टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें. वहीं 12वीं के लिए, UK12 <Roll Number> टाइप करें और इसे 5676750 पर भेजें.

Apr 25, 2026 07:09 (IST)

UK Board Result LIVE: डिजीलॉकर (DigiLocker) के जरिए कैसे चेक करें रिजल्ट

1.DigiLocker वेबसाइट पर जाएं या फोन पर ऐप खोलें.

2.अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.

3.'Education' सेक्शन में जाएं. यहां पर 'Uttarakhand Board' सर्च करें.

4. 10वीं और 12वीं रिजल्ट का चयन करें और अपना रोल नंबर दर्ज करें.

5. डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर लें.

Apr 25, 2026 06:59 (IST)

Uttarakhand Board Result LIVE: कब हुई थी ये परीक्षा

Uttarakhand Board Result LIVE:  उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में इस साल कुल 2,15,252 बच्चे शामिल हुए हैं. 10वीं कक्षा की परीक्षा में 1,12,266 छात्र बैठे थे. जबकि 12वीं की परीक्षा 1,02,986 छात्रों ने दी है. ये एग्जाम 21 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित किए गए थे. वहीं अब रिजल्ट का इंतजार है.

Apr 25, 2026 06:47 (IST)

UK Board Result 2026 LIVE: कहां देख सकेंगे रिजल्ट

UK Board Result 2026 LIVE: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) आज कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. सुबह 10:00 बजे रिजल्ट को घोषित कर दिया जाएगा, जिसे छात्र उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे.

Featured Video Of The Day
IRS Daughter Murder Case: घरेलू नौकर का कांड, IRS की बेटी के साथ दरिंदगी का सच सामने आया