गांव का पहला लेफ्टिनेंट बना किसान का बेटा सुमित, SSB में 8 बार हुआ फेल, अब UPSC CDS में AIR-4

हरियाणा के हिसार जिले के गांव खारिया के सुमित कुमार ने UPSC CDS IMA-162 कोर्स 2026 में ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया. आठ बार SSB इंटरव्यू में असफल होने और NDA में चयन से चूकने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अब सेना में लेफ्टिनेंट बनने जा रहे हैं. पढ़ें सक्‍सेस स्‍टोरी. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
हरियाणा के हिसार जिले के गांव खारिया के सुमित कुमार ने UPSC CDS में ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हरियाणा के सुमित कुमार ने UPSC CDS परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 11वीं रैंक हासिल की है
  • सुमित कुमार अपने गांव से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने वाले पहले युवा हैं और IMA में प्रशिक्षण लेंगे
  • उन्होंने आठ बार SSB इंटरव्यू में असफल होने के बाद भी हार नहीं मानी और लगातार तैयारी जारी रखी

Success Story UPSC CDS: हरियाणा के हिसार जिले के गांव खारिया के बेटे सुमित कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर इतिहास रच दिया है. अब वह अपने गांव से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने वाले पहले युवा होंगे. सुमित कुमार की सफलता के पीछे वर्षों की मेहनत, SSB इंटरव्यू में आठ बार मिली असफलता, NDA में जगह बनाने से चूक जाने का दर्द और फिर UPSC CDS के जरिए सफलता की नई कहानी शामिल है.

NDTV से बातचीत में सुमित कुमार ने बताया कि वे मूल रूप से हरियाणा के हिसार जिले के गांव खारिया के रहने वाले हैं. वह अपने गांव से लेफ्टिनेंट बनने वाले पहले व्यक्ति हैं. उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित CDS IMA-162 कोर्स 2026 परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर चौथी रैंक हासिल की है.

हिसार के गांव खारिया में किसान भीम सिंह और कृष्णा देवी के घर जन्मे सुमित कुमार अब UPSC CDS परीक्षा पास करने के बाद भारतीय सेना की प्रमुख प्रशिक्षण अकादमी इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA) में करीब डेढ़ वर्ष तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. प्रशिक्षण पूरा होने और पासिंग आउट परेड के बाद उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्रदान किया जाएगा. दिवाली 2026 से पहले मिली इस सफलता ने परिवार की खुशियां दोगुनी कर दी हैं.  

यह भी पढ़ें-  UPSC मेंस र‍िजल्‍ट देख भावुक हुईं Venu Sawtani, 10 साल से कर रही थी तैयारी, बोलीं-बहुत कुछ लगा था दांव पर

success story sumit kumar upsc cds  lieutenant from khariya hisar Haryana

SSB में आठ बार असफल, फिर भी नहीं मानी हार

सुमित कुमार ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना सैन्य अधिकारी बनने का था. इसी लक्ष्य को लेकर उन्होंने NDA की तैयारी शुरू की और लगातार SSB इंटरव्यू दिए. हालांकि उन्हें आठ बार SSB इंटरव्यू में असफलता का सामना करना पड़ा. उन्होंने बताया कि पहली बार जब वह SSB इंटरव्यू पास करने में सफल हुए तो उन्हें ऑल इंडिया स्तर पर 506वीं रैंक मिली थी. लेकिन कुल 400 सीटें होने के कारण उनका NDA में चयन नहीं हो सका. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने प्रयास जारी रखे.  

Advertisement

यह भी पढ़ें-  Success Story: छोटे से गांव की बेटी ने UPSC में रचा इत‍िहास, NDA में AIR-4 पाकर लेफ्टिनेंट बनेगी पंकज कुमारी 

success story sumit kumar upsc cds  lieutenant from khariya hisar Haryana

प्रिंस NDA अकादमी में की तैयारी

सुमित कुमार ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2021 से राजस्थान के सीकर स्थित प्रिंस NDA अकादमी में तैयारी की. वह गांव खारिया के एक निजी स्कूल से पढ़े हैं. उनका परिवार आर्थिक रूप से साधारण पृष्ठभूमि से जुड़ा है. उनके पिता खेती-बाड़ी और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं तथा खेती ठेके पर देते हैं. 

Advertisement

प्रिंस NDA अकादमी, सीकर के एकेडमिक हेड पवन कुमावत ने बताया कि हरियाणा के सुमित कुमार बेहद प्रतिभाशाली छात्र हैं. पहले उनकी रैंक अपेक्षाकृत पीछे रहने के कारण NDA में चयन नहीं हो पाया था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और UPSC CDS की तैयारी जारी रखी. उन्होंने कहा कि सुमित ने UPSC CDS IMA-162 कोर्स 2026 में पूरे देश में चौथा स्थान प्राप्त कर सेना में अधिकारी बनने की राह प्रशस्त की है. उनकी सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो असफलता के बाद अपने सपनों को छोड़ देते हैं.  

यह भी पढ़ें-  दिवाली पर चमकी किस्मत, भारतीय नौसेना में अफसर बनेगा अंकित शर्मा, UPSC CDS में AIR-11

success story sumit kumar upsc cds lieutenant from khariya hisar Haryana

 यह भी पढ़ें- IAS परी बिश्नोई के परिवार की घर वापसी, मंडी आदमपुर की दुकान नंबर 107 बना नया आशियाना

यह भी पढ़ें-  Success Story: 22 साल के ओवैस ने ChatGPT को बनाया गुरु, UPSC CDS में म‍िली AIR 107
यह भी पढ़ें-  Success Story: कभी अग्निवीर में 2 बार फेल हुई, अब लेफ्टिनेंट बनेगी रुचि पूनिया, NDA में AIR-9 

VIDEO- अग्निवीरों पर कैबिनेट का बड़ा फैसला, 2 साल और सेवा का मौका

Featured Video Of The Day
Sharad Pawar -Praful Patel की मुलाकात से बढ़ी हलचल
Topics mentioned in this article
Success Story
UPSC
NDA
Haryana

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं