विज्ञापन

SI भर्ती परीक्षा-2021 से जुड़ी जरूरी गाइडलाइन, 20 सितंबर को एग्जाम से पहले करना होगा यह काम

जो अभ्यर्थी फॉर्म भर चुके हैं, उन्हें भी आवेदन प्रक्रिया से गुजरना होगा. इस प्रक्रिया के बिना फॉर्म सबमिट नहीं माना जाएगा.

SI भर्ती परीक्षा-2021 से जुड़ी जरूरी गाइडलाइन, 20 सितंबर को एग्जाम से पहले करना होगा यह काम

राजस्थान की एसआई भर्ती परीक्षा-2021 रविवार 20 सितंबर को फिर से होगी. परीक्षा में केवल वही 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी बैठ सकेंगे, जो पहले दोनों एग्जाम में पास हो चुके हैं. भर्ती के तहत उम्र, आरक्षण और योग्यता एवं अन्य शर्तें भी पुरानी विज्ञप्ति के हिसाब से होगी. इस संबंध में गाइडलाइन 3 फरवरी 2021 को जारी विज्ञापन और 7 जून 2021 को शुद्धि-पत्र के अनुसार ही रहेंगी.

16 मई से खुलेगी एडिट विंडो

इस महीने 16 मई से 30 मई के बीच अभ्यर्थी अपने आवेदन में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी एवं पत्राचार का पता अपडेट कर सकते हैं. अगर किसी अभ्यर्थी ने अपनी एसएसओ आईडी बदल दी है, तो उनके लिए भी सुविधा दी गई है. वो अभ्यर्थी फेच एप्लीकेशन फॉर्म विकल्प का उपयोग करके पुरानी आईडी का डेटा नए प्रोफाइल में ट्रांसफर कर सकेंगे. इससे उनका पुराना रिकॉर्ड और आवेदन की जानकारी नए सिस्टम में जुड़ जाएगी.

जानिए फॉर्म भरना है या नहीं  

भर्ती के तहत अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अपडेट करनी होगी. जिन अभ्यर्थियों को कोई सुधार नहीं करना है, उन्हें भी एक बार फॉर्म को एडिट मोड में खोलना होगा. इन अभ्यर्थियों को लाइव फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठा निशानी के उपयोग की अनिवार्य रूप से सहमति देनी होगी. इसके बाद फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आने के बाद आवेदन सबमिट होगा. इस प्रक्रिया के बिना फॉर्म सबमिट नहीं माना जाएगा.

यह भी पढ़ेंः सीकर, केरल और फिर देहरादून...NEET एग्जाम का पेपर लीक कहां से हुआ?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com