पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) कुछ ही दिनों में कक्षा 5 का परिणाम जारी करने वाला है. रिजल्ट जारी होने के बाद, अभिभावकों और छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर इसकी सूचना दी जाएगी. बोर्ड ने नतीजों की तारीख के बारे में कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड के आधार पर देखा जाए तो नतीजे अप्रैल 2026 के पहले हफ़्ते में जारी किए जाएंगे. दरअसल PSEB कक्षा 5 के नतीजे आम तौर पर मार्च के आखिर हफ्ते या अप्रैल के पहले हफ्ते में घोषित किए जाते हैं. साल 2025 में कक्षा 5वीं के नतीजे 30 मार्च को ही जारी कर दिए गए थे.
ऑनलाइन जारी नहीं होगी मार्कशीट
बोर्ड ने साफ किया है कि इस साल मार्कशीट ऑनलाइन जारी नहीं की जाएगी. छात्रों को उनकी मार्कशीट उनके संबंधित स्कूलों से हासिल करनी होगी. वहीं बता की जाए पासिंग मार्क्स की तो कक्षा 5 की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है, कक्षा 5 की परीक्षाएं 6 मार्च से 12 मार्च, 2026 तक सुबह की पाली में हुई थी. सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गईं थी.
वहीं मार्कशीट जारी होने के बाद माता-पिता और छात्र उसमें दी गई हर एक जानकारी, जैसे छात्र का नाम, स्कूल का नाम, छात्र का रोल नंबर, पिता और माता का नाम, जन्म तिथि, विषय, विषय-वार अंक, कुल प्रतिशत, ग्रेड और इत्यादि चीजें सही से पढ़ लेें. मार्कशीट पर दी गई कोई भी जानकारी गलती होने की स्थिति में तुरंत स्कूल से संपर्क करें. स्कूल इसके बारे में बोर्ड से संपर्क कर मार्कशीट में गलती प्रिंट हुई चीज को सही कर देखा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं