NEET UG एडमिट कार्ड कुछ ही दिनों में होगा जारी, 3 मई को है एग्जाम

NEET UG परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है. ये एक राष्ट्रीय स्तर प्रवेश परीक्षा है. इस परीक्षा में हासिल किए गए अंकों के हिसाब से देशभर के मेडिकल संस्थानों में अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन मिलता है.जो जितने अच्छे अंक लाता है, उसे उतना ही अच्छा कॉलेज मिलता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
NEET UG के लिए इस साल आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026 तक चली थी.

NEET UG Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA), नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) 2026 का हॉल टिकट कुछ ही दिनों में जारी करने वाली है. उम्मीद है की अप्रैल के आखिरी हफ्ते में एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा.  NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड संस्था की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा. जो भी छात्र इस साल NEET UG 2026 परीक्षा देने जा रहे हैं, वो एडमिट कार्ड जारी होने पर इसे डाउनलोड कर लें. बता दें कि इस साल NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी.

एग्जाम वाले दिन एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगा.  NEET UG एडमिट कार्ड 2026 के साथ-साथ, उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर अपना एक वैध सरकारी पहचान पत्र और पासपोर्ट आकार की तस्वीरें भी साथ लेकर जाएं.

क्या होती है NEET UG परीक्षा 

NEET UG परीक्षा,एक समान राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में पास होते हैं, वो देशभर के मेडिकल संस्थानों में अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं. NEET UG परीक्षा में आए अंकों के हिसाब से कॉलेजों में दाखिला दिया जाता है.

NEET UG परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. प्रश्न पत्र में 180 सवाल होते हैं और हर किसी का जवाब देना अनिवार्य होता है. इस परीक्षा का कुल अवधि 180 मिनट की होती है.

Advertisement

नकल रोकने के लिए उठाए सख्त कदम

NEET UG 2026 परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की नकल न हो सके, इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने खास इंतजाम किए हैं. परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. जूते की जगह उम्मीदवारों को सैंडल या चप्पल पहनने और आधी बाजू के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें- पुलिस की गाड़ी में बैठकर एग्जाम सेंटर तक पहुंचेंगे NEET अभ्यर्थी! हरियाणा सीएम ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Advertisement
Featured Video Of The Day
NDTV Yuva 2026: NDTV युवा के मंच से GenZ के लिए Women Leaders का बड़ा संदेश
Topics mentioned in this article